लाइव टीवी

Priyanka Chopra से Deepika Padukone तक, इन अदाकाराओं को सफल होने से नहीं रोक पाया सांवला रंग

Updated Aug 19, 2021 | 10:34 IST

Bollywood Dusky Actresses: बॉलीवुड इंडस्ट्री में जहां गोरे रंग को प्राथमिकता दी जाती है। वहीं, कुछ सांवली बॉलीवुड अदाकाराओं ने इस इंडस्ट्री में ऊंचा मुकाम हासिल किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
इन सांवली अदाकाराओं ने बॉलीवुड में पाया ऊंचा मुकाम 
मुख्य बातें
  • सांवली त्वचा होने के बावजूद भी प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड और हॉलीवुड में लहराया अपना परचम। 
  • सावले रंग से बिपाशा बसु ने लोगों को किया था आकर्षित, एक से बढ़कर एक फिल्मों में आई हैं नजर।
  • सांवली त्वचा होने के बावजूद भी दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक हैं। 

Bollywood Dusky Actresses: कई बार बॉलीवुड इंडस्ट्री से ऐसी खबरें सामने आती हैं जहां एक्ट्रेसेज को अपने सांवले रंग के वजह से रिजेक्शन का सामना करना पड़ता है। चाहे बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या टीवी इंडस्ट्री, यहां गोरे रंग को प्राथमिकता देने की बात अक्सर सामने आती रहती है। एक तरफ जहां कुछ एक्ट्रेसेज ने सांवली त्वचा के वजह से अपना सपना अधूरा छोड़ दिया। वहीं, बॉलीवुड में कुछ ऐसी अदाकाराएं भी हैं जो डस्की होने के बावजूद भी लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ती जा रही हैं। इस लिस्ट में बॉलिवुड की कुछ टाॅप अदाकाराएं भी हैं जिन्होंने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपना परचम लहराया है।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी प्रियंका चोपड़ा ने बड़ा नाम कमाया है। अपने शुरुआती जीवन में प्रियंका को अपने सांवली त्वचा के वजह से बहुत कुछ सुनना पड़ता था। मगर इन बातों को दरकिनार कर वह अपने करियर पर फोकस करती रहीं। आज, वह दुनिया की सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेसेज में से एक हैं।

राधिका आप्टे

राधिका आप्टे बॉलीवुड में अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सांवला होने के बावजूद भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में राधिका आप्टे की काफी पहचान है। वह कई मशहूर बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी हैं।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड इंडस्ट्री में दीपिका पादुकोण का सिक्का चलता है। वह भारतीय सिनेमा की टॉप अदाकाराओं में से एक हैं। सावला होने के बावजूद भी दीपिका पादुकोण दिलनशी लगती हैं। वह बॉलीवुड के नामचीन निर्देशकों के साथ काम कर चुकी हैं।

बिपाशा बसु

जब बिपाशा बसु ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी तब वह अपने सांवले रंग की वजह से जानी जाती थीं। मगर उनके सांवले रंग को दर्शकों से खूब प्यार मिला था। उनके सांवले रंग ने उनकी सक्सेस की रफ्तार को कभी नहीं रोका।

मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड दिवा मलाइका अरोड़ा जब भी स्क्रीन पर दिखाई देती हैं तब अपने परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लेती हैं। बॉलीवुड की डस्की अदाकाराओं में उनका नाम भी आता है। मलाइका खूबसूरत तो हैं ही मगर वह फिटनेस पर भी खासा जोर देती हैं।

सुष्मिता सेन

ब्यूटी पेजेंट सुष्मिता सेन करोड़ों दिलों की धड़कन हैं। सांवला होने के बावजूद भी उन्होंने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और अपने नाम कई खिताब किए। उनके सक्सेस के बीच उनका सांवला रंग कभी नहीं आया।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी की बेदाग त्वचा दर्शकों को काफी आकर्षित करती है। सांवला होने के बावजूद भी शिल्पा शेट्टी ने अपने जीवन में कई हिट फिल्में दी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।