लाइव टीवी

2 बार Geeta Basra ने झेला मिसकैरेज का दर्द, चौथी प्रेग्नेंसी में Harbhajan Singh की पत्नी ने दिया बेटे को जन्म

Updated Aug 02, 2021 | 18:52 IST

Harbhajan Singh Wife Geeta Basra two miscarriages: गीता बसरा का पहला मिसकैरेज 2019 में हुआ और दूसरा 2020 में हुआ। दूसरे मिसकैरेज के बाद एक्ट्रेस पंजाब में अपने ससुराल चली गईं...

Loading ...
गीता बसरा।
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस गीता बसरा ने पिछले महीने बेटे जोवन को जन्म दिया है।
  • गीता ने खुलासा किया कि पिछले दो सालों में उन्हें दो मिसकैरेज हुए।
  • पहला मिसकैरेज 2019 में हुआ और दूसरा 2020 में हुआ।

गीता बसरा हाल ही में दूसरे बच्चे की मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने पिछले महीने बेटे जोवन को जन्म दिया है। अब गीता बसरा ने खुलासा किया है कि पिछले दो सालों में उन्हें दो मिसकैरेज हुए। गीता बसरा ने बताया कि इसमें कोई शक नहीं कि पिछले दो साल मेरे लिए दर्दनाक रहे हैं, लेकिन मैंने खुद को टूटने से रोक लिया। मिसकैरेज के बाद एक महिला के हार्मोन बहुत ऊपर और नीचे जाते हैं, बदले में उसे खुद को संभाले रखना बेहद मुश्किल हो जाता है। मैंने खुद को मजबूत रखा और खुद को डाउन नहीं होने दिया।'

गीता बसरा का पहला मिसकैरेज 2019 में हुआ और दूसरा 2020 में हुआ। दोनों ही मामलों में गीता अपनी पहले ट्रायमेस्टर में थी। दोनों बार हरभजन उनके साथ थे। 2019 में जब गीता ने उन्हें सूचित करने के लिए फोन किया तो वो पंजाब से आए थे। 2020 में, पति-पत्नी लॉकडाउन के कारण एक साथ थे। 'चाहे यह कितने कम वक्त का मिसकैरेज हो, अगर यह आपकी पहली तिमाही में हो तो भी मां को बहुत बड़ी क्षति होती है ये नुकसान इतना होता है कि कोई भी महसूस नहीं कर सकता है।

मिसकैरेज के बाद ससुराल शिफ्ट हुईं गीता बसरा 
अपने दूसरे मिसकैरेज के बाद गीता बसरा, पंजाब में अपने ससुराल चली गई, जहां उन्हें उनकी प्रेरणा और अपने पति हरभजन सिंह की देखभाल से सहायता मिली। गीता बताती हैं, 'एक लड़की के लिए उसके आस-पास सही सपोर्ट सिस्टम होना महत्वपूर्ण है। शादी से पहले भी मैं बच्चे चाहती थी- एक नहीं बल्कि दो। भाई-बहनों के बीच का बंधन बहुत मजबूत होता है और पहला बच्चे हमेशा कंपनी की जरूरत होती है। मेरी बेटी हिनाया अब 5 साल की है, अगर सब सही होता तो वो जोवन के जन्म के समय 3 साल की होती।'

हरभजन सिंह ने इस मुश्किल वक्त में गीता को सपोर्ट किया। हरभजन ने उनसे कहा कि वह काम न करें और जब भी ईश्वर ने बच्चे के लिए योजना बनाई होगी, उन्हें आशीर्वाद देंगे। ऐसा ही हुआ जब कुछ वक्त के बाद गीता बसरा को अपने ससुराल में एहसास हुआ कि वो चौथी बार गर्भवती है, तो उन्होंने कोई चांस नहीं लिया। 'मैंने पहली तिमाही में पूरी तरह से आराम करने का फैसला किया। मैंने बस अपने विटामिन लिए और पहले तीन महीनों के खत्म होने का इंतजार किया। उसके बाद, हम मुंबई आए और थोड़ी दिनों बाद, मैंने योगा करना शुरू कर दिया। इससे मुझे मदद मिली। आखिरी तिमाही में मैंने काम किया और मुझे फीलिंग रही कि इस बार सब ठीक हो जाएगा।'

गीता बसरा और हरभजन सिंह आखिरकार दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बन चुके हैं। बेटे का नाम जोवन वीर सिंह है। गीता अपने बेटे को इंद्रधनुष बेबी मानती हैं। जो कि गर्भपात, शिशु हानि, मृत जन्म के साथ आया है। ठीक वैसे ही जैसे इंद्रधनुष तूफान के बाद, अंधेरे और अशांत समय के बाद आकाश में दिखाई देता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।