लाइव टीवी

Sherlyn Chopra Birthday: प्‍लेबॉय मैगजीन के लिए न्‍यूड हो चुकी है शर्लिन चोपड़ा, जानिए कितने करोड़ की संपत्ति की हैं मालकिन

Updated Feb 11, 2022 | 06:45 IST

Sherlyn Chopra Net worth: प्‍लेबॉय मैगजीन के लिए न्‍यूड हो चुकी है शर्लिन चोपड़ा का आज (11 फरवरी) जन्‍मद‍िन है। उन्होंने 2002 में तेलुगू फिल्म मधुरम से बड़े पर्दे पर एक्टिंग में डेब्यू किया था। जानें कितनी प्रॉपर्टी की मालकिन हैं शर्लिन चोपड़ा।

Loading ...
Sherlyn Chopra Birthday

Sherlyn Chopra Net worth and Property: प्‍लेबॉय मैगजीन के लिए न्‍यूड हो चुकी है शर्लिन चोपड़ा का आज (11 फरवरी) जन्‍मद‍िन है। आज ही के दिन हैदराबाद में उनका जन्‍म हुआ था। उन्होंने 2002 में तेलुगू फिल्म मधुरम से बड़े पर्दे पर एक्टिंग में डेब्यू किया था। उन्होंने कई हिंदी व तेलुगु फिल्मों में काम किया लेकिन सफलता उनके हाथ नहीं लगी। इसके बाद उन्होंने प्रसिद्धि पाने के लिए न्यूड फोटोशूट करना शुरू कर दिया।  

शर्लिन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में फिल्म टाइमपास से की थी। उसके बाद उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में सहायक भूमिकाएं अदा की। वह निर्देशक रुपेश पॉल की इंग्लिश फिल्म कामसूत्र 3 डी की मुख्‍य हीरोइन रह चुकीं हैं। शर्लिन चोपड़ा हिंदी सिनेमा की इकलौती अभिनेत्रीं हैं जिन्होंने प्लेबॉय मैगजीन के अपना पूरा न्यूड फोटोशूट कराया है। 

Also Read: Sherlyn Chopra ने बॉलीवुड में ड्रग्‍स पार्ट‍ियों को लेकर क‍िया खुलासा, बड़े स‍ितारों पर साधा न‍िशाना

प्‍लेबॉय मैगजीन के न्‍यूड फोटोशूट के बाद वे काफी विवादों के घेरे में आ गई थीं। इसके काफी दिनों तक वे मीडिया की सुर्खियों में बनी रही थीं। शर्लिन बड़े पर्दे के अलावा छोटे पर्दे पर भी सक्रिय हैं। वह बिगबॉस सीजन 3 का हिस्सा रह चुकीं हैं। हालांकि वह शो में ज्यादा दिन नहीं टिक सकी। इसके अलावा वह एमटीवी के शो स्पिल्ट्सविला में भी नजर आ चुकी हैं।  

शर्लिन चोपड़ा की प्रॉपर्टी और नेट वर्थ 

नेट वर्थ देखो डॉट कॉम के अनुसार शर्लिन चोपड़ा की कुल नेट वर्थ 1 मिलियन डॉलर से 5 मिलियन डॉलर के बीच है।भारतीय मुद्रा में ये 7 करोड़ से 35 करोड़ के बीच होती है। एक्ट्रेस के पास अपने लिए एक मर्सिडीज बेंज कार है।इसके साथ ही उनके पास अपना एक फ्लैट भी जुहू में है जिसमें वो रहती। 

साजिद खान पर लगाया आरोप

शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर Sexual Harassment का आरोप लगाया था। शर्लिन ने अपनी बात ट्व‍िटर पर लिखी थी- जब वे 6 साल पहले साजिद से मिली थी तब उन्होंने बहुत गंदा व्यवहार किया था। उन्‍होंने अपना प्राइवेट पार्ट पेंट से बाहर निकाल कर उसे फील करने के लिए कहा था। शर्लिन के इस आरोप के बाद सभी दंग रह गए हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।