लाइव टीवी

Tiger Shroff - Disha Patani Breakup: टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का हुआ ब्रेकअप! 6 साल बाद अलग हुईं राहें

Updated Jul 27, 2022 | 09:23 IST

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी पिछले लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन उन्होंने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया। अब खबरें हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।

Loading ...
Disha Patani with Tiger Shroff
मुख्य बातें
  • टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी को लेकर खबरें हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया।
  • दोनों पिछले करीब 6 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
  • जानें क्यों अलग हुईं टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की राहें।

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय से खबरें थीं लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा। दोनों कई बार साथ में लंच डेट पर जाते कई बार नजर आते थे। इसके अलावा दोनों मालदीव वेकेशंस पर भी साथ गए थे, लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया। 

Also Read: स्क्रीन पर खुद को देखने से नफरत करती हैं Disha Patani, अपनी फिल्म देखते वक्त आंखें कर लेती हैं बंद

पिछले 6 साल से थे रिलेशनशिप में!

अब खबरें हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों पिछले करीब 6 साल से रिलेशनशिप में थे लेकिन अब उनकी राहें अलग हो गईं हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक दोनों इस साल की शुरुआत में ही अलग हो गए थे। इस खबर के सूत्रों के मुताबिक, 'टाइगर और दिशा अब साथ में नहीं हैं। दोनों के अलग होने की वजह अभी सामने नहीं आई है, लेकिन दोनों अभी सिंगल हैं।' खबरों की मानें तो बीते करीब एक साल से उनके रिश्ते में परेशानियां चल रही थीं। टाइगर के एक दोस्त ने एक न्यूज पोर्टल इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें कुछ हफ्ते पहले ही दोनों के ब्रेकअप के बारे में पता चला। इतना ही नहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक टाइगर के दोस्त ने यह भी खुलासा किया कि वो (टाइगर) ब्रेकअप से प्रभावित नहीं हैं और काम पर फोकस कर रहे हैं। हालांकि बता दें कि खुद दोनों ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

सोशल मीडिया पर दी बधाई

ब्रेकअप की खबरों के बीच, टाइगर और दिशा को इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अपनी-अपनी फिल्मों के लिए शुभकामनाएं देते देखा गया। दिशा अपनी आने वाली फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' की तैयारी कर रही हैं, जबकि टाइगर ने हाल ही में अपनी नई फिल्म 'स्क्रू ढीला' की घोषणा की। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। कथित तौर पर, दोनों दोस्त बने हुए हैं।

Also Read: 'बॉयफ्रेंड' टाइगर श्रॉफ संग अपने रिश्ते पर दिशा पाटनी ने की बात, बोलीं- 'उनका दिमाग बच्चों जैसा है'

दोनों साथ कर चुके हैं काम

मालूम हो कि दोनों ने साल 2018 में फिल्म बागी 2 में साथ काम किया था। इसके बाद वो सिंगल बेफिक्रा में साथ नजर आए। इसके बाद साल 2020 में दिशा पाटनी ने श्रॉफ की बाघी 3 के एक गाने में भी अभिनय किया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।