लाइव टीवी

निक जोनस से पहले प्रियंका चोपड़ा को दिल दे बैठा था ये हॉलीवुड एक्टर, शादी के लिए कई बार किया प्रपोज

Updated Mar 16, 2022 | 09:04 IST

Priyanka Chopra and Gerard Butler Throwback: प्रियंका चोपड़ा आज निक जोनस के साथ अपनी लाइफ बिता रही हैं। हालांकि, एक वक्त हॉलीवुड एक्टर जेरार्ड बटलर प्रियंका चोपड़ा को दिल दे बैठे थे।

Loading ...
Priyanka Chopra, Gerard Butler
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस से शादी की थी।
  • हॉलीवुड एक्टर जेरार्ड बटलर एक वक्त प्रियंका चोपड़ा को दिल दे बैठे थे।
  • जेरार्ड हर आधे घंटे में प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिए प्रपोज किया करते थे।

Priyanka Chopra and Gerard Butler: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस से शादी की थी। दोनों हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। हालांकि, एक वक्त हॉलीवुड एक्टर जेरार्ड बटलर प्रियंका को दिल दे बैठे थे। यही नहीं, जेरार्ड ने पीसी को शादी के लिए प्रपोज तक कर दिया था लेकिन, प्रियंका चोपड़ा ने एक्टर के प्रपोजल को ठुकरा दिया था।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, हॉलीवुड अभिनेता जेरार्ड (Gerard Buttler) प्रियंका चोपड़ा को हर आधे घंटे में उन्हें प्रपोज किया करते थे। वह हर आधे घंटे में घुटने के बल बैठकर पीसी से पूछते कि, 'मुझसे शादी करोगी?'  सूत्रों के मुताबिक प्रियंका जेरार्ड के इस प्रपोजल को हंसी में टाल देती थीं। ये एक मजाक जैसा हो गया था। साल 2009 में जेरार्ड भारत आए थे। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने उनके लिए एक शानदार पार्टी भी रखी थी। इस पार्टी में भी जेरार्ड ने प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज किया था।   

Also Read:  मां बनने से टली प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड में वापसी, 100 करोड़ की फिल्म जी ले जरा से हुईं बाहर!

कहा- 'प्रियंका चोपड़ा का कर रहा हूं इंतजार'
साल 2012 में IANS से बातचीत में जेरार्ड बटलर ने कहा था,' मैं सिंगल हूं और प्रियंका का इंतजार कर रहा हूं। मैं मालिबू में रहता हूं और वह मालिबू में पार्टी में शिरकत करने आई थीं और मैं नहीं मिल सका। मैं सोच रहा था कि क्या मैं प्लेन को मिस कर दूं, क्योंकि मैं उनसे मिलना चाहता था।  पिछले साल प्रियंका यहां आई थीं और मैं एक शादी के लिए शहर से बाहर जा रहा था।' जेरार्ड ने साल 2005 में फिल्म द फैंटम ऑफ द ओपरा, द बाउंटी हंटर और गॉड ऑफ इजेप्ट में काम किया है। 

निक जोनस से की शादी
 प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिसंबर 2018 को राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी। दोनों ने उम्मैद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति- रिवाज से शादी की थी। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी जिसमें देश विदेश से उनके रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे।  
     
प्रियंका ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सेरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम सम्मानपूर्वक कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय हमारी प्रीवेसी का ध्यान रखा जाए क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करते हैं। आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।