लाइव टीवी

धोनी बनने के ल‍िए डेढ़ साल तक की थी सुशांत ने तैयारी, द‍िन में 225 बार करते थे हेल‍िकॉप्‍टर शॉट की प्रैक्‍ट‍िस

Updated Jun 15, 2020 | 21:34 IST

Sushant Singh Rajput training for MS Dhoni biopic: सुशांत सिंह राजपूत ने एमएस धोनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘एमएस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में उनके किरदार को बड़े पर्दे पर जीवंत किया था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
सुशांत सिंह राजपूत और महेंद्र सिंह धोनी (फाइल फोटो)
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नहीं रहे
  • उन्होंने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी
  • सुशांत ने धोनी की बायोपिक में लीड रोल निभाया था

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की असामयिक मौत से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। अचानक एक उभरते हुए सितारे के चले जाने से हर कोई हैरान और चिंतित है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि एक जिंदादिल एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। सुशांत ने अभिषेक कपूर की साल 2013 में रिलीज हुई 'काई पो चे' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने कई फिल्में की लेकिन उनके करियर का टर्निग प्वाइंट साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' थी। सुशांत ने पूर्व भारतीय एमएस धोनी के जीवन पर बनी इस फिल्म में उनके किरदार को बखूबी निभाया था।

सुशांत ने रोल के लिए की थी कड़ी तैयारी

सुशांत ने धोनी की भूमिका जिस अंदाज में 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में अदा की थी उसे जीवन भर उनके और धोनी के फैन्स कभी नहीं भुला सकेंगे। उन्होंने धोनी के किरदार को पर्दे पर शानदार तरीके से निभाने के लिए कड़ी तैयारी की थी। उन्होंने धोनी के हाव-भाव से लेकर उनके चलने और खेलने के अंदाज को सीखा था। कड़ी मेहनत के बाद पर्दे पर सुशांत का जादू जमकर चला था। पर्दे पर धोनी की भूमिका को सफलतापूर्वक निभाने के लिए सुशांत की काफी तारीफ हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे भी गाड़े थे। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 133 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। धोनी की बायोप‍िक के ल‍िए सुशांत स‍िंह राजपूत ने डेढ़ साल तक तैयारी की थी। यहां तक क‍ि बाल भी उनके तरीके से बढ़ाए थे। 

देखें वीडियो...

सुशांत के हेलीकॉप्टर शॉट ने धोनी को चौंका दिया

महेन्द्र सिंह धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट का हर कोई मुरीद है। वह जिस अंदाज से यह शॉट खेलते है, उस देख हर कोई चकित रह जाता है। हालांकि, धोनी ने जब यही शॉट सुशंत को खेलते देखा था तो वह भी हैरान रह गए थे। धोनी ने ने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत के हेलीकॉप्टर शॉट को देखकर चौंक गया था। र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक, वह द‍िन में 225 बार हेल‍िकॉप्‍टर शॉट की तैयारी क‍िया करते थे। एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरीफिल्म की रिलीज से पहले संवाददाता सम्मेलन में धोनी ने कहा था कि सुशांत का हेलीकॉप्टर शॉट खेलने का तरीका बिल्कुल उनके जैसा है। पूर्व कप्तान ने तो यहां तक कह दिया था कि सुशांत चाहे तो आराम से रणजी मैच खेल सकते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।