लाइव टीवी

लॉकडाउन में फिटनेस के लिए ऋतिक रोशन ने की हदें पार, पिछले 23 घंटे से हैं भूखे

Updated May 15, 2020 | 20:25 IST

Hrithik Roshan Fast: ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर फिटनेस गोल दे रहे हैं। लॉकडाउन में फिट रहने के लिए ऋतिक रोशन ने सारी हदें पार कर दी है। ऋतिक पिछले 23 घंटे से भूखे हैं।

Loading ...
Hrithik Roshan
मुख्य बातें
  • ऋतिक रोशन लॉकडाउन में अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रहे हैं।
  • ऋतिक रोशन ने एक दिन का व्रत रखा है।
  • ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

मुंबई. लॉकडाउन में फैंस अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दे रहे हैं। कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अब ऋतिक रोशन ने लॉकडाउन में 23 घंटे का व्रत रखा है। 

ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर दो फोटो शेयर की है। पहली फोटो में ऋतिक रोशन आंख मारते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, उन्होंने घड़ी की फोटो शेयर की है। ऋतिक रोशन ने 23 घंटे सात मिनट और 48 सेकंड तक व्रत रखा है। 

ऋतिक रोशन ने इन फोटोज के साथ लिखा- '23 घंटे का व्रत।'  इस फोटो के साथ उन्होंने हेल्दी लिविंग हैशटैग का इस्तेमाल किया है। आपको बता दें कि इससे पहले इरफान खान भी प्रवासी मजदूरों के लिए 24 घंटे का व्रत रख चुके हैं। 

एक्स वाइफ के साथ रह रहे हैं ऋतिक
लॉकडाउन में ऋतिक रोशन अपनी  एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ रह रहे हैं। ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था। इसमें उन्होंने बताया कि सुजैन और बच्‍चे कुछ समय के ल‍िए उनके घर आ गए हैं। 

सुजैन खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि- 'ऋतिक और मैंने तय किया था कि हम एक साथ एक ही छत के नीचे रहेंगे। ये हमारे बच्चों को ध्यान में रखते हुए एक सोचा-समझा निर्णय है। हमें इसका एहसास पहले ही हो गया था।' 

1.2 लाख मजदूरों को खिलाएंगे खाना 
ऋतिक रोशन इस लॉकडाउन के दौरान गैर सरकारी संगठन अक्षय पात्र से जुड़े हैं ताकि वृद्ध नागरिकों, दिहाड़ी मजदूरों और कम आय वाले 1.2 लाख लोगों को भोजन मुहैया कराया जा सके। अक्षय पात्र ने ट्वीट किया था- 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने हमारी संस्था से जुड़कर हमें मजबूती दी है।'

ट्वीट में आगे लिखा है- 'देश की हालत सामान्य होने तक हम एक साथ मिलकर दिहाड़ी मजदूरों, कम आय वाले लोगों और वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों के लिए 1.2 लाख (लोगों के लिए) भोजन का प्रबंध करेंगे।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।