लाइव टीवी

ऋतिक रोशन की फैमिली ने बाल्‍टी में किया गणपति व‍िसर्जन, पर्यावरण बचाने का द‍िया संदेश, देखें तस्‍वीरें

Updated Aug 24, 2020 | 10:42 IST

हर तरफ गणपति बप्‍पा की धूम मची है। गणेश चतुर्थी के द‍िन बॉलीवुड के स‍ितारों ने घरों में गणपति को व‍िराजमान किया। गणपति स्‍थापना और व‍िसर्जन की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Loading ...
Hrithik Roshan, Sussanne Khan and family
मुख्य बातें
  • देशभर में गणपति बप्‍पा मोरया की मची है धूम
  • बॉलीवुड के स‍ितारों ने अपने घरों में ब‍िठाए गणपति
  • सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं स‍ितारों की तस्‍वीरें

हर तरफ गणपति बप्‍पा की धूम मची है। गणेश चतुर्थी के द‍िन बॉलीवुड के स‍ितारों ने घरों में गणपति को व‍िराजमान किया। गणपति स्‍थापना और व‍िसर्जन की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले एक्‍टर ऋतिक रोशन के परिवार ने भी गणपति की स्थापना कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर उनकी एक्‍स वाइफ सुजैन खान, पिता राकेश रोशन, मां, बहन और बच्‍चे मौजूद थे। गणेश स्‍थापना के बाद पूरी फैमिली ने मिलकर गणपति व‍िसर्जन भी किया। हालांकि अधिकतर सितारे 11 दिन के बाद गणपति विसर्जन करते हैं।

बाल्‍टी में विसर्जित किए बप्‍पा

ऋतिक रोशन ने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर गणेश विसर्जन किया। कोरोना की वजह से धूमधाम से विसर्जन के कार्यक्रम को करने की मनाही है। इस वजह से ऋतिक के परिवार ने घर पर ही विसर्जन किया। इस मौके पर उन्‍होंने पर्यावरण बचाने का भी संदेश दिया। उन्‍होंने घर में ही उपलब्‍ध लाल रंग की बाल्‍टी में बप्‍पा का विसर्जन किया। इस दौरान सभी लोग भक्ति भाव से भरे नजर आए।

हर बार उठता है पर्यावरण का सवाल

गणपति विसर्जन के समय हर बार पर्यावरण का मुद्दा उठता है। गणपति विसर्जन समंदर में किया जाता है और हजारों-लाखों गणपति की मूर्तियां बहा दी जाती हैं। इससे भारी मात्रा में जल प्रदूषण होता है। बीते कई साल से सरकार ने जागरूकता फैलाई है और कई सितारों ने भी सरकार के कदम को सही ठहराया है। यही वजह है कि मूर्तियां भी घुलनशील तत्‍वों से बनाई जा रही हैं, वहीं सितारे समंदर की बजाय दूसरी जगहों पर विसर्जन करते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।