लाइव टीवी

'विक्रम वेधा' से सामने आया ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक, विलेन बनकर ऐसे लगे ऋतिक रोशन

Hrithik Roshan Look From Movie Vedha
Updated Jan 10, 2022 | 10:43 IST

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने बर्थडे के मौके पर अपनी आने वाली फिल्म विक्रम वेधा का फर्स्ट लुक जारी किया है, जिसमें वो वेधा के रोल में नजर आएंगे। फैंस को ऋतिक का यह लुक काफी पसंद आ रहा है।

Loading ...
Hrithik Roshan Look From Movie VedhaHrithik Roshan Look From Movie Vedha
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Hrithik Roshan Look From Movie Vedha
मुख्य बातें
  • जन्मदिन के मौके पर ऋतिक रोशन ने शेयर किया फिल्म विक्रम वेधा से अपना फर्स्ट लुक।
  • फिल्म में वेधा के रोल में नजर आएंगे ऋतिक रोशन।
  • 'विक्रम वेधा' में नेगेटिव रोल में दिखेंगे ऋतिक रोशन।

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने 48वें जन्मदिन के मौके पर फैंस को तोहफा देते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा का फर्स्ट लुक शेयर किया है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह फिल्म तमिल सुपरहिट फिल्म की हिंदी रीमेक होगी। इस फिल्म में ऋतिक वेधा का रोल प्ले करते नजर आएंगे। 

ऐसा है ऋतिक का लुक

इस फिल्म में ऋतिक के साथ एक्टर सैफ अली खान औ राधिका आप्टे नजर आएंगी। फिल्म के फर्स्ट लुक में ऋतिक कुर्ता पहने, गले में काला धागे डाले, चश्मा लगाए हुए दिख रहे हैं। उनके चेहरे और शरीर पर खून लगा हुआ है और वो एक परफेक्ट विलेन लग रहे हैं। फैंस को भी ऋतिक का ये लुक बहुत पसंद आ रहा है और वो जमकर कमेंट कर एक्टर की तारीफ कर रहे हैं।

फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

इसकी ऑरिजिनल फिल्म में एक्टर विजय सेतुपति और आर. माधवन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अब ऋतिक का लुक सामने आने के बाद फैंस का कहना है एक्टर ने विजय सेतुपति को मात दे दी है। एक फैन ने कमेंट कर कहा कि अब लोग सेतुपति को भूल जाएंगे। तो वहीं एक अन्य ने कमेंट कर लिखा कि उनका लुक सेतुपति से कहीं ज्यादा बेहतर है। तो वहीं अन्य कई यूजर ने इस लुक की तारीफ करते हुए ऋतिक को जन्मदिन की बधाई दी।

कब रिलीज होगी फिल्म 

बता दें कि 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक में ऋतिक रोशन विलेन का रोल निभाने वाले हैं। फिल्म को पुष्कर और गायत्री डायरेक्ट करेंगे जिन्होंने ऑरिजिनल फिल्म को डायरेक्ट किया था। फिल्म इस 30 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।