लाइव टीवी

ऋतिक रोशन पर दांव लगे हैं फिल्म इंडस्ट्री के 850 करोड़ रुपए, केवल फाइटर का बजट 250 करोड़ रुपए

Updated Jul 16, 2022 | 11:55 IST

Hrithik Roshan film budget: ऋतिक रोशन अगले एक साल में लगभग चार फिल्मों में नजर आने वाले हैं। ऋतिक रोशन पर फिल्म इंडस्ट्री के 850 करोड़ रुपए दांव पर लगे हैं। जानिए ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म और उनके बजट के बारे में...

Loading ...
Hrithik Roshan
मुख्य बातें
  • ऋतिक रोशन अगले दो साल में चार फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
  • ऋतिक रोशन पर फिल्म इंडस्ट्री के दांव पर लगे 850 करोड़ रुपए।
  • ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर का बजट 250 करोड़ रुपए है।

Hrithik Roshan Upcoming film budget: ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर में से एक हैं। ऋतिक के पास एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट्स हैं। आखिरी बार ऋतिक साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म वॉर में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया था। इसके अलावा इसी साल रिलीज हुई सुपर 30 ने लगभग 150 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। अब आने वाले एक साल में एक्टर पर फिल्म इंडस्ट्री के 850 करोड़ रुपए से अधिक दांव पर लगे हैं। ऋतिक की चार फिल्में अगले एक साल में रिलीज होने वाली है। 
 
फिल्म फाइटर (Fighter Movie) में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की पहली बार पर्दे पर जोड़ी बन रही हैं। फाइटर को वॉर के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपए है। ये देश की पहली एरियल एक्शन फिल्म होगी। फाइटर गांधी जयंती के मौके पर 28 सितंबर 2023 को रिलीज होने वाली है। दीपिका पादुकोण और ऋतिक के अलावा फिल्म में अनिल कपूर अहम रोल में नजर आने वाले हैं। ऋतिक रोशन के बर्थडे के मौके पर फिल्म की घोषणा हुई थी।

Also Read: ऋतिक रोशन और सबा आजाद की वायरल हो रहीं रोमांटिक फोटोज, पेरिस में छुट्टियां मना रहा कपल

विक्रम वेधा (Vikram Vedha)
ऋतिक रोशन साउथ के सुपरहिट फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में ऋतिक के साथ सैफ अली खान अहम रोल में हैं। फिल्म का बजट (Vikram Vedha Budget) लगभग 175 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म इसी साल गांधी जयंती के मौके पर 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में ऋतिक रोशन गैंगस्टर वेधा का रोल निभाएंगे। ये फिल्म लोक कथा विक्रम और बेताल पर आधारित होगी। गौरतलब है कि तमिल में बनी विक्रम वेधा का बजट महज 11 करोड़ रुपए था। इस फिल्म ने 60 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

 

कृष 4 और वॉर 2 (Krrish4, War 2)
ऋतिक रोशन की कृष फ्रेंचाइजी वापसी कर रही है। ऋतिक रोशन फिल्म कृष 4 में नजर आएंगे। फिल्म को ऋतिक के पिता राकेश रोशन डायरेक्ट करने जा रहे हैं। फिल्म में वीएफक्स के कारण इसका बजट 250 करोड़ रुपए है। यही नहीं, फिल्म में जादू की वापसी हो सकती है। 

साल 2019 में रिलीज हुई वॉर का सीक्वल वॉर 2 में ऋतिक और टाइगर की जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म साल 2023 तक रिलीज हो सकती है। वॉर 2 का बजट लगभग 200 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।