लाइव टीवी

'मैं हू ना' में ऋतिक रोशन होते शाहरुख खान के भाई, पिता की इस सलाह के बाद छोड़ दी फिल्म

Updated Jul 28, 2019 | 23:53 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

फराह खान की फिल्म मैं हूं न साल 2004 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन शाहरुख खान के भाई बनने वाले थे। जानिए किस वजह से ऋतिक ने किया इस फिल्म को मना।

Loading ...
Hrithik Roshan And Shah rukh Khan
मुख्य बातें
  • मैं हूं ना में शाहरुख खान के भाई का रोल जायद खान ने निभाया था।
  • ऋतिक रोशन फिल्म मैं हूं ना में भी शाहरुख खान के छोटे भाई बनने वाले थे।
  • कभी खुशी कभी गम में ऋतिक ने शाहरुख खान के छोटे भाई का रोल निभाया था।

मुंबई. ऋतिक रोशन और शाहरुख खान की जोड़ी फिल्म कभी खुशी कभी गम में नजर आई थी। ऋतिक ने शाहरुख खान के छोटे भाई का रोल निभाया था। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद ऋतिक रोशन फिल्म मैं हूं ना में भी शाहरुख खान के छोटे भाई बनने वाले थे। 

फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद ने एक मैग्जीन में लिखे कॉलम में इसका खुलासा किया है। राजीव ने लिखा- फिल्म की डायरेक्टर फराह खान ने शाहरुख खान के छोटे भाई के रोल के लिए ऋतिक रोशन को अप्रोच किया था। 

बकौल राजीव मसंद- ऋतिक रोशन को इस फिल्म को करने के लिए उनके पिता राकेश रोशन ने मना कर दिया था। दरअसल राकेश रोशन ने कहा था कि उन्हें मल्टी स्टारर फिल्म के बजाए सोलो फिल्मों पर फोकस करना चाहिए।      

जायद खान बनें थे शाहरुख खान के भाई 
राजीव मसंद लिखती हैं- ऋतिक रोशन ने ये बात शाहरुख खान और फराह खान को बताई थी। फराह खान और शाहरुख खान ने उनकी बात को मान लिया। दोनों ने फिल्म से बाहर जाने की इजाजत दे दी। 
  
मैं हूं ना में शाहरुख खान के भाई का रोल जायद खान ने निभाया था। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नसीरुद्दीन शाह, सुष्मिता सेन और अमृता सिंह थे। फिल्म में शाहरुख खान और जायद खान कॉलेज बॉय के किरदार में नजर आए थे। 

वॉर फिल्म में आएंगे नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म के जरिए ऋतिक रोशन ने दो साल बाद वापसी की है। 

ऋतिक रोशन अब इसके बाद वॉर फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगे। ये फिल्म 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंति के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का टीजर जारी हो गया है। टाइगर और ऋतिक के अलावा वाणी कपूर भी होंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।