लाइव टीवी

IIFA 2022: मनीष मल्होत्रा की साड़ी में अनन्या पांडे ने ढाया कहर, तो व्हाइट आउटफिट में खूबसूरत लगीं सारा अली खान

Updated Jun 05, 2022 | 00:26 IST

IIFA 2022: अबू धाबी में IIFA 2022 की शुरुआत हो चुकी है और कई बॉलीवुड सेलेब्स यहां पहुंचे। फोटोज में देखें अनन्या पांडे से लेकर सारा अली खान तक, कैसा था बॉलीवुड सितारों का लुक।

Loading ...
IIFA 2022
मुख्य बातें
  • अबू धाबी में IIFA 2022 की शुरुआत हो चुकी है।
  • यहां बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने शिरकत की।
  • अनन्या पांडे ने व्हाइट साड़ी में लूट ली महफिल।

IIFA 2022: अबू धाबी में IIFA 2022 की शुरुआत हो चुकी है और हर साल की तरह इस बार भी तमाम बॉलीवुड सेलेब्स इस इवेंट में शामिल हुए हैं। इवेंट से सेलेब्स की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। यहां इवेंट के दूसरे दिन भी कई सेलेब्स पहुंचे। देखें किस अंदाज में दिखे बॉलीवुड सेलेब्स

Also Read: क्या मिट गई दूरियां! IIFA 2022 में इस तरह साथ बैठे नजर आए सलमान खान- अभिषेक बच्चन

अनन्या पांडे और सारा अली खान

एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी यहां खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। अनन्या यहां मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई व्हाइट कलर की शिमरी साड़ी पहने नजर आईं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके अलावा सारा अली खान भी यहां व्हाइट कलर के आउटफिट में पहुंचीं। सारा यहां शॉर्ट अनारकली सूट और पलाजो पहने दिखीं। 

एक्ट्रेस कृति सेनन ऑफशोल्डर गाउन पहनकर पहुंचीं। वहीं एक्टर और फिल्ममेकर दिव्या खोसला भी यहां व्हाइट आउटफिट में नजर आईं। दिव्या यहां ऑफ शोल्डर ट्रेल वाली शॉर्ट ड्रेस पहनी और नेकपीस व डायमंड ईयररिंग्स से अपनी लुक कंप्लीट किया। वहीं एक्ट्रेस शरवरी यहां ब्लैक एंड सिल्वर कलर के गाउन में दिखीं। 

Also Read: क्या मां बनने वाली हैं नेहा कक्कड़, IIFA के ग्रीन कारपेट पर बेबी बंप छुपाती नजर आईं सिंंगर!

विक्की कौशल और शाहिद कपूर

एक्टर विक्की कौशल यहां बेज कलर की जैकेट और बेज ट्राउजर्स के साथ व्हाइट कलर की शर्ट पहने दिखे। इसके साथ उन्होंने ब्लैक सनग्लासेस और ब्राउन लेदर शूज पहने। जबकि शाहिद कपूर यहां ब्लैक सूट पहनकर पहुंचे।

अभिषेक और ऐश्वर्या

अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन भी इस इवेंट में पहुंचे। अभिषेक इस दौरान ब्लैक सूट के साथ व्हाइट शर्ट पहने दिखे तो वहीं ऐश्वर्या एंब्रॉयड्री वाली ब्लैक फुल स्लीव लॉन्ग ड्रेस पहने नजर आईं। इस दौरान बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ब्लैक शर्ट और सूट पहने नजर आए। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।