लाइव टीवी

पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार कंदील बलूच पर बनेगी फिल्म, 26 साल की उम्र में भाई ने की थी हत्या

Qandeel Baloch
Updated May 17, 2022 | 15:11 IST

पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार कंदील बलोच की कहानी से दुनिया रूबरू होने वाली है। फिल्म निर्माता अलंकृता श्रीवास्तव पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार कंदील बलोच पर एक फिल्म बनाने जा रही हैं।

Loading ...
Qandeel BalochQandeel Baloch
Qandeel Baloch
मुख्य बातें
  • पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार कंदील बलोच पर एक फिल्म बनाने जा रही हैं।
  • अलंकृता श्रीवास्तव ने बलोच के जीवन पर प्रकाशित पुस्तक के अधिकार लिए।
  • आइये जानते हैं कौन थीं कंदील बलोच जिनकी हुई हत्या।

Qandeel Baloch Biopic: असल जिंदगी की कहानियों का पर्दे पर आने का सिलसिला काफी पुराना है। कभी किसी सितारे, खिलाड़ी, राजनेता के जीवन पर फिल्म बनती है तो कभी हमारे बीच के किसी शख्स की कहानी पर्दे पर आती है। अब पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार कंदील बलोच की कहानी से दुनिया रूबरू होने वाली है। फिल्म निर्माता अलंकृता श्रीवास्तव पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार कंदील बलोच पर एक फिल्म बनाने जा रही हैं। अलंकृता श्रीवास्तव ने पत्रकार सनम माहेर द्वारा लिखित और अलेफ द्वारा प्रकाशित पुस्तक ''द सेंसेशनल लाइफ एंड डेथ ऑफ कंदील बलोच'' के अधिकार हासिल कर लिए हैं। यह फिल्म इन्हीं दोनों पुस्तकों पर आधारित होगी। 

कंदील बलोच एक छोटे से गांव की एक गरीब लड़की थी जिसकी केवल 26 साल की उम्र में हत्या कर दी गई थी। 2016 में उनकी मृत्यु के बाद ही उन्हें नारीवादी के रूप में मान्यता मिली। अलंकृता इस फिल्म के जरिए कंदील बलोच के साहस को दुनिया के सामने लाना चाहती हैं। कंदील का जीवन छोटा था, लेकिन उम्मीदों और हौंसलों से जगमगाया हुआ था। उनकी कहानी दुनिया को जाननी चाहिए। अलंकृता श्रीवास्तव ने इस बारे में कहा कि जब 2016 में पाकिस्तान में कंदील बलोच की हत्या हुई थी, तो मैं गहरे सदमे में चली गई थी। यह भयानक ऑनर किलिंग था। 

बता दें कि रातों रात पाकिस्तान (Pakistan) में सोशल मीडिया सेलिब्रिटी (Celebrity) बनी कंदील बलोच ऑनर किलिंग (Honor Killing) की शिकार हुई थी। आरोपी कंदील के एक भाई को इंटरपोल (Interpol) की मदद से गिरफ्तार किया गया था। कंदील 18 साल की थीं जब उसकी शादी उसके रिश्ते के भाई आशिक हुसैन से कर दी गई थी। कंदील उसे अपना पति नहीं मान पाईं और वह घरेलू हिंसा का शिकार बनीं। 2009 में वह अपने बच्चे को लेकर गायब हो गईं और मुल्तान के एक आश्रम दारुल अमन में रहीं। 

साल 2012 में कराची पहुंचकर उन्होंने टीवी और मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। गूगल पर पाकिस्तान के सबसे ज़्यादा सर्च किए गए सेलिब्रिटीज़ के टॉप 10 में कंदील का नाम था। इमरान खान की तीसरी बीवी बनने और उन्हें शादी का प्रस्ताव देने के लिए कंदील इमरान के बंगले पर मीडिया लेकर पहुंच गई थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।