लाइव टीवी

क्या फिर बीमार हैं इरफान खान? व्हील चेयर पर चेहरा छिपाते आए नजर

Updated Sep 14, 2019 | 13:48 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

इरफान खान लंदन से न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर जैसी बीमारी का इलाज करवाकर इस साल भारत लौट गए हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग शुरू कर दी। अब वो मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर नजर आए।

Loading ...
Irrfan Khan
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्टर इरफान खान अपनी फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग कर लंदन से भारत लौट आएं हैं
  • इरफान हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए, इस दौरान वो मुंह छिपाते व्हील चेयर पर दिखे
  • इरफान के इस तरह व्हील चेयर पर नजर आने से उनकी खराब सेहत को लेकर सवाल उठ रहे हैं

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान ने पिछले साल फरवरी में फैंस को यह जानकारी दी थी कि वो बीमार हैं और न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इस बीमारी के इलाज के लिए इरफान लंदन चले गए और इस दौरान सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहे। इसके बाद इरफान अपना इलाज करवाकर भारत लौट आए।

भारत लौटने के बाद ही इरफान ने अपनी अगली फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग शुरू कर दी। फिल्म में उनके अलावा एक्ट्रेस करीना कपूर खान, राधिका मदान और डिंपल कपाडिया भी नजर आएंगी। फिल्म की स्टार कास्ट और क्रू इसकी शूटिंग के लिए लंदन में थे जिसके पूरे होने के बाद सभी वापस लौट आए हैं। 

इरफान खान भी भारत वापस आ गए हैं और शनिवार सुबह वो मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान वो व्हीलचेर पर बैठे अपना चेहरा छिपाए दिखे, जिससे माना जा रहा है कि उनकी तबियत पूरी तरह ठीक नहीं है। इससे पहले उन्होंने राजस्थान में फिल्म की शूटिंग की थी जहां से कुछ तस्वीरें भी सामने आईं थीं। इन तस्वीरों में इरफान अपनी टीम के साथ क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे थे।

पहले भी चेहरा छिपाते आए थे नजर

मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है जब इरफान अपना चेहरा छिपाते नजर आए। जब वो इलाज के बाद इस साल मार्च में भारत लौटे तब भी वो अपना चेहरा छिपाए ही नजर आए थे। इस दौरान वो हैट पहने और अपना चेहरा छिपाए स्पॉट हुए थे। लेकिन अब उनके व्हील चेयर पर नजर आने से उनकी सेहत को लेकर फैंस की चिंता बढ़ गई है।

मालूम हो कि लंदन में इलाज के दौरान इरफान की फोटो सामने आई थी जिसमें वो काफी कमजोर नजर आ रहे थे। इलाज के दौरान उन्होंने फैंस के साथ अपना दर्द शेयर किया था और कहा था, 'मैं कुछ महीनों और साल या दो साल में मर सकता हूं। ऐसे में आप च‍िंतन करना छोड़ देते ह‍ैं, प्लान‍िंग करना बंद कर देते हैं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।