लाइव टीवी

हॉट ग्रीन बिकनी में 'आईलैंड गर्ल’ जान्हवी कपूर का नया लुक, मोनोकिनी के बाद शेयर की नई वेकेशन [PHOTOS]

Updated Apr 10, 2021 | 00:07 IST

Janhvi Kapoor Maldives Pics: जान्हवी कपूर इन दिनों मालदीव में वेकेशन पर हैं और रोज एक से बढ़कर एक खूबसूरत और बोल्ड फोटोज फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
मालदीव में जान्हवी कपूर का बिकनी लुक
मुख्य बातें
  • मालदीव में दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रही हैं जान्हवी कपूर
  • सोशल मीडिया पर शेयर कर रहीं वेकेशन की एक से बढ़कर एक बोल्ड फोटोज
  • सिल्वर मैटेलिक मोनोकिनी के बाद अब ग्रीन बिकनी में पोस्ट की तस्वीरें

मुंबई: अभिनेत्री जान्हवी कपूर बॉलीवुड की पसंदीदा ट्रैवल डेस्टिनेशन मालदीव में अपनी दोस्तों के साथ घूमने के लिए पहुंची हैं। रूही एक्ट्रेस अपने फैंस और फॉलोवर्स के साथ अपनी नई नई तस्वीरें शेयर करके चर्चा में बनी हुई हैं। कल ही की बात है जब जान्हवी ने अपने टोंड बैकलेस, मेटैलिक सिल्वर मोनोकिनी में फ्लॉन्ट किया था और 9 फरवरी को वह ट्रेंडी स्विमवियर में नई तस्वीरें पोस्ट करती नजर आईं।

इंस्टाग्राम पर एक बिकनी पहने जान्हवी को एक तस्वीर में हॉट पोज देते हुए, वहीं दूसरी क्लिक में नासमझी भरे अंदाज के साथ लोगों को चिढ़ाते हुए देखा जा सकता है। अभिनेत्री हरे रंग की प्रिटेंड बिकनी में फैशनेबल अंदाज में नजर आईं। दूसरी फोटो में उन्होंने अपने बालों को भी चोटी बनाकर बांध रखा था और इस दौरान बिना मेकअप नैचुरल लुक दिखाते हुए नजर आईं। नई फोटोज को जान्हवी ने कैप्शन दिया, 'आईलैंड गर्ल।'

इससे पहले आज, जान्हवी ने दोस्तों के साथ एक ग्रुप तस्वीर शेयर की, जिसमें जान्हवी की सभी फ्रेंड्स को बिकनी और स्विमवियर में देखा जा सकता है।

इससे पहले मैटेलिक स्विमसूट बैकलैस मोनोकिनी में फोटोज शेयर करने को लेकर एक्ट्रेस जमकर सुर्खियों में रहीं, जिन्हें आप यहां देख सकते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी अगली बार 'गुड लक जेरी' में दिखाई देंगी। उनके पास 'दोस्ताना-2' और करण जौहर की मल्टी-स्टारर 'तख्त' जैसे प्रोजेक्ट भी है। वह आखिरी बार हाल ही में रिलीज़ हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म रूही में देखी गई थीं, जिसमें राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।