लाइव टीवी

सलमान खान के फार्महाउस में कंधे पर गिरगिट लिए नजर आईं यूलिया वंतूर, हैरान फैंस ने किए ऐसे कमेंट

Updated Jul 04, 2020 | 07:08 IST

Iulia Vantur Video: सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो कंधे पर गिरगिट लिए नजर आ रही हैं। फैंस यूलिया की लगातार तारीफ कर रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Iulia Vantur
मुख्य बातें
  • कंधे पर गिरगिट लिए दिखीं यूलिया वंतूर
  • सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो
  • यूलिया की वीडियो देख फैंस ने किए ऐसे कमेंट

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पिछले कुछ महीने से पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में रह रहे हैं। सलमान के साथ यहां उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी रह रही हैं। यूलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। 

यूलिया ने शेयर किया ये वीडियो

यूलिया ने हाल ही में कुछ वीडियो पोस्ट किए हैं जिसमें गिरगिट नजर आ रहा है। एक वीडियो में वो यूलिया के हाथ पर बैठा हुआ है। वीडियो को पोस्ट कर यूलिया ने लिखा, 'प्रकृति और इसकी विभिन्न प्रजातियों के साथ मिलकर रहना सीख रही हूं। गिरगिट खतरनाक और डरावने लगते हैं लेकिन वो भी हमसे डरते हों। वो अपनी भावनाओं और मूड के हिसाब से रंग बदलते हैं। जब वो डरते हैं या गुस्से में होते हैं तो वो अपनी डार्क साइड दिखाते हैं। जब वो सुरक्षित महसूस करते हैं तो हल्के ग्रीन कलर के हो जाते हैं।' इन वीडियो में गिरगिट डार्क कलर में नजर आ रहा है। वो कभी सलमान खान की कार पर तो कभी साइकिल पर चढ़ता दिख रहा है।

फैंस कर रहे यूलिया की तारीफ

इस पोस्ट में कई वीडियो हैं जिनमें पहले वो गिरगिट हल्के हरे रंग का नजर आ रहा है और बाद में अपना रंग बदल देता है और डार्क ग्रीन कलर का हो जाता है। यूलिया का ये वीडियो देख सेलेब्स और फैंस उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। जहां एक तरफ कुछ फैंस उनसे पूछ रहे हैं कि क्या उन्हें डर नहीं लग रहा? तो वहीं दूसरी तरफ कुछ फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं पोस्ट

यूलिया अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। यूलिया के पोस्ट से यह साफ पता चलता है कि उन्हें नेचर से बहुत प्यार है। वो अक्सर अपनी वर्कआउट फोटोज और वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं। मालूम हो कि कोरोना वायरस के चलते जब से देश में लॉकडाउन है तब से सलमान खान पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर रह रहे हैं। सलमान के साथ यहां दोनों बहने अलवीरा व अर्पिता खान अपने परिवार के साथ हैं। यूलिया भी लॉकडाउन के समय से यही रह रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।