लाइव टीवी

श्रीदेवी की मौत के बाद ऐसे शुरू हुई थी अर्जुन-जान्हवी कपूर की बात, बहन अंशुला से ली थी परमिशन

Updated Mar 06, 2020 | 10:06 IST

Janhvi Kapoor Birthday:जान्हवी कपूर आज 6 मार्च को अपना बर्थडे मना रही हैं। जान्हवी कपूर के एक वक्त अपने भाई से अच्छे संबंध नहीं थे। अर्जुन कपूर ने कॉफी विद करण में जान्हवी कपूर से सुधरते रिश्तों पर बात की थी।

Loading ...
Janhvi Kapoor Birthday
मुख्य बातें
  • जान्हवी कपूर आज यानी 6 मार्च को अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • जान्हवी के एक वक्त अपने सौतेले भाई और बहन से अच्छे संबंध नहीं थे।
  • कॉफी विद करण में अर्जुन कपूर ने जान्हवी और खुशी से सुधरते हुए रिश्ते पर खुलकर बात की थी।

मुंबई. श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर 6 मार्च को अपना बर्थडे मना रही हैं। जान्हवी ने साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जान्हवी के एक वक्त अपने सौतेले भाई और बहन अर्जुन कपूर और अंशुला से अच्छे संबंध नहीं थे। श्रीदेवी की मौत के बाद सभी भाई-बहन करीब आ गए थे। 

कॉफी विद करण में अर्जुन कपूर ने जान्हवी और खुशी से सुधरते हुए रिश्ते पर खुलकर बात की थी। अर्जुन ने कहा था- ' एक पल सभी कुछ बदल देता है। मैं इस परिस्थिति से पहले भी गुजर चुका हूं। मैं नहीं चाहता था कि मेरे दुश्मन के साथ ऐसा हो।'

बकौल अर्जुन कपूर-'यदि मेरी मां आज जिंदा होती तो वह भी हमसे कहती कि उनके साथ बात करें। मैं कोई भी दुश्मनी नहीं रखना चाहता हूं क्योंकि जिंदगी बहुत छोटी है। हालांकि, मैंने इसके लिए अंशुला से परमिशन मांगी थी। मुझे याद है मैंने सबसे पहले अंशुला को फोन किया, उसने सबसे पहले कहा दोनों लड़कियां कहा है।' 
 

जब अर्जुन कपूर ने जान्हवी को नहीं माना बहन 
श्रीदेवी की मौत से पहले अर्जुन कपूर ने एक पुराने इंटरव्यू में जान्हवी और खुशी के साथ रिश्ते पर बात की थी। अर्जुन कपूर ने कहा था कि मेरा  जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के साथ कोई रिश्ता नहीं है। 

अर्जुन कपूर ने साल 2017 में हफिंगटन पोस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा- ' हम लोग कम ही मिलते हैं और एक-दूसरे के साथ ज्यादा वक्त भी नहीं बिताया है। ऐसे में इस रिश्ते का कोई अस्तित्व ही नहीं है।'   

इस फिल्म में नजर आएंगी जान्हवी कपूर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर कारगिल वॉर की पायलट गुजन सक्सेना की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म अप्रैल में रिलीज होगी। इसके अलावा जान्हवी कपूर राजकुमार राव के अपोजिट हॉरर कॉमेडी फिल्म रूही आफ्जा में नजर आएंगी। 

जान्हवी कपूर करण जौहर की मल्टी स्टारर पीरियड फिल्म तख्त में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में जान्हवी कपूर के अलावा रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, विक्की कौशल और अनिल कपूर हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।