लाइव टीवी

जान्हवी कपूर ने रखा करवा चौथ का व्रत, ईशान खट्टर ने पिलाया पानी तो हो गईं बेहोश (Video)

Updated Oct 14, 2019 | 16:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर को एकबार फिर से साथ में देखा गया। दोनों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें ये पति-पत्नी की तरह करवाचौथ का व्रत करते दिख रहे हैं...

Loading ...
Janhvi Kapoor Ishaan Khatter recreate dilwale dulhania le jayenge Karwa Chauth Scene to tribute Shahrukh khan kajolJanhvi Kapoor Ishaan Khatter recreate dilwale dulhania le jayenge Karwa Chauth Scene to tribute Shahrukh khan kajol
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर।
मुख्य बातें
  • जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर ने बॉलीवुड की दो लीजेंडरी जोड़ियों को ट्रिब्यूट दिया।
  • इन जोड़ियों में एक राज कपूर-नरगिस और दूसरे शाहरुख खान-काजोल रहे।
  • जान्हवी-ईशान ने फिल्म श्री 420 के फेमस गाने प्यार हुआ इकरार हुआ पर डांस किया।

जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर को एकबार फिर से साथ में देखा गया। दोनों इस बार साथ में मनीष पॉल के शो मूवी मस्ती विद मनीष पॉल में पहुंचे थे। जहां पर जान्हवी और ईशान ने ना सिर्फ खूब मस्ती की बल्कि साथ में डांस भी किया। इस शो में जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर ने बॉलीवुड की दो लीजेंडरी ऑनस्क्रीन जोड़ियों को ट्रिब्यूट दिया। जिसमें एक राज कपूर-नरगिस और दूसरे शाहरुख खान-काजोल रहे। 
जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर ने शो में साल 1955 में आई फिल्म श्री 420 के फेमस गाने प्यार हुआ इकरार हुआ पर डांस किया। दोनों ने इस परफॉर्मेंस के दौरान कोई भी कमी नहीं छोड़ीं। बाद में जान्हवी-ईशान ने 1995 में आई फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के गाने घर आजा परदेसी पर भी डांस किया। खास बात तो ये रही कि दोनों ने इस दौरान फिल्म का आइकॉनिक करवाचौथ वाला सीन भी रीक्रिएट किया। 


जी हां, जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर स्टेज पर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का शाहरुख-काजोल वाला मोस्ट रोमांटिक करवा चौथ सीन करते दिखे। इस दौरान जान्हवी में व्रत रखा और ईशान उन्हें पानी पिलाते नजर आए। ईशान को पानी पिलाते ही जान्हवी स्टेज पर बेहोश हो गईं। इस सीन के दौरान दोनों केमेस्ट्री बेहद प्यारी दिखी। जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर इसी परफॉर्मेंस की झलक शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे ईशान खट्टर के साथ समय में पीछे जाते हुए देखें सिर्फ मूवी मस्ती विद मनीष पॉल पर।' आपको बताते चलें ईशान और जान्हवी ने साथ में फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर इन दिनों गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल और रूही आफ्जा में बिजी हैं। दोनों ही फिल्में अगले साथ रिलीज हो रही हैं। गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में जान्हवी एक फाइटर प्लेन की पायलेट का किरदार निभा रही हैं। वहीं हॉरर-कॉमिडी फिल्म रूही आफ्जा में जाह्नवी कपूर का डबल रोल में हैं। उनके साथ फिल्म में राजकुमार राव भी दिखाई देंगे। इसके अलावा उनके पास तख्त और दोस्ताना 2 भी पाइपलाइन में हैं। वहीं ईशान के पास फिल्म खाली पीली है जिसमें वो अनन्या पांडे पहली बार स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। इस फिल्म को मकबूल खान डायरेक्ट कर रहे हैं, जो कि 12 जून 2020 को रिलीज होगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।