लाइव टीवी

हवा के झोंके से उड़ गई जान्‍हवी कपूर की फ्रॉक, सबके सामने ऊप्‍स मूमेंट का शिकार हुई श्रीदेवी की बेटी

Updated Jan 27, 2022 | 08:48 IST

बॉलीवुड अदाकारा और श्रीदेवी की बेटी जान्‍हवी कपूर हाल ही में ऊप्‍स मूमेंट का शिकार हो गईं। अरेआम जान्‍हवी कपूर की ड्रेस ने धोखा दिया और ये घटना कैमरे में कैद हो गई।

Loading ...
Janhvi Kapoor oops moment
मुख्य बातें
  • ऊप्‍स मूमेंट का शिकार हो चुकी हैं जान्‍हवी कपूर
  • जिम से बाहर आते वक्‍त शर्मिंदा हो चुकी हैं अदाकारा
  • वहीं मीडिया के सामने फ्रॉक ने दे द‍िया था धोखा

Janhvi Kapoor oops moment wardrobe malfunction: बॉलीवुड अदाकारा और श्रीदेवी की बेटी जान्‍हवी कपूर इन दिनों चर्चा में हैं। बुधवार को उनकी नई फ‍िल्‍म का फर्स्‍ट लुक सामने आया। जान्‍हवी कपूर जल्‍द ही क्रिकेट कैंप की फ‍िल्‍म मिस्‍टर एंड मिसेज माही में बल्‍ला चलाते नजर आएंगी। वहीं दूसरी तरफ जान्‍हवी कपूर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। हाल ही में ऊप्‍स मूमेंट का शिकार हो गईं। अरेआम जान्‍हवी कपूर की ड्रेस ने धोखा दिया और ये घटना कैमरे में कैद हो गई।

जाह्नवी कपूर का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वह एक फ्रॉक पहने नजर आ रही  हैं। उनकी ये फ्रॉक काफी छोटी है। जान्‍हवी जब कार में बैठने से पहले मीडिया को हलो करने लगती हैं तो हवा के झोंके से उनकी फ्रॉक बैक साउड से उड़ जाती है। तभी जान्‍हवी ऊप्स मोमेंट का शिकार हो जाती हैं। हालांकि जान्‍हवी अपने हाथ से फ्रॉक को पकड़ लेती हैं और शर्मिंदा होने से खुद को बचा लेती हैं। जान्‍हवी कपूर के फैन पेजों पर इसका वीडियो जबरदस्‍त वायरल हो रहा है। 

Also Read: सामने आईं 'क्र‍िकेट कैंप' से Janhvi Kapoor की फोटोज, Mr And Mrs Mahi के ल‍िए द‍िनेश कार्तिक संग कर रहीं तैयारी

इससे पहले जान्‍हवी कपूर एक बार जिम से बाहर आते समय ऊप्‍स मूमेंट का शिकार हुईं। एक बार जब वह जिम से बाहर आ रही थीं और कार में बैठने वाली थीं तो अपनी स्पोर्ट्स ब्रा और टाइट जैगिंग की वजह से वह ऊप्स मोमेंट (Oops Moment)  का शिकार हुई थीं। जान्‍हवी कपूर की इस ऊप्‍स मूमेंट की तस्‍वीरें कई द‍िन तक वायरल होती रही थीं। 

हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब कोई अदाकारा ऊप्‍स मूमेंट का शिकार हुई हो। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की तरह और भी कई एक्ट्रेस ऊप्स मोमेंट का शिकार हो चुकी हैं। नोरा फतेही, सुष्मिता सेन, दीपिका पादुकोण से लेकर तमाम अदाकाराओं संग ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।