लाइव टीवी

जान्हवी कपूर ने खोले घर के बड़े राज, बताया- पापा बोनी कपूर भाइयों की वजह से नहीं कर पाए ये काम

Updated Jul 19, 2022 | 08:22 IST

Janhvi Kapoor On Father Boney Kapoor Acting Debut: बोनी कपूर लव रंजन की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। उनके डेब्यू के बारे में बात करते हुए जान्हवी कपूर ने बताया कि वो अब तक डेब्यू क्यों नहीं कर पाए।

Loading ...
Janhvi Kapoor with Father Boney Kapoor
मुख्य बातें
  • जान्हवी कपूर ने खोले घर के बड़े राज।
  • जान्हवी ने बताया भाइयों के करियर की वजह से बोनी कपूर नहीं कर पाए एक्टिंग।
  • मालूम हो कि बोनी कपूर बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के पिता और जाने माने प्रोड्यूसर बोनी कपूर जल्द ही लव रंजन की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। अब जान्हवी कपूर ने एक इंटरव्यू में अपने पिता और उनके एक्टिंग करियर नहीं बना पाने के बारे में बात की। 

Also Read: जब पिता बोनी कपूर की दूसरी शादी पर बोले थे अर्जुन कपूर, कहा- 'मां ने कभी नहीं भरा जहर'

बोनी कपूर ने पहले क्यों नहीं किया डेब्यू?

जान्हवी कपूर ने पिता बोनी कपूर के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने लंबे समय पहले एक्टिंग की कोशिश कर ली होती अगर उनपर अपने पिता सुरिंदर कपूर के बिजनेस और अपने भाइयों- अनिल कपूर और संजय कपूर के करियर की देखभाल करने का दबाव नहीं होता। मालूम हो कि बोनी ने अपने पिता के बैनर एसके फिल्म्स, अपने प्रोडक्शन हाउस नरसिम्हा एंटरप्राइजेज और दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के नाम पर श्रीदेवी प्रोडक्शंस के तहत कई फिल्में बनाई हैं।

पिता के डेब्यू पर क्या था रिएक्शन?

इंटरव्यू में जान्हवी ने बताया कि जब उन्हें पिता के डेब्यू के बारे में पता चला तो उन्होंने कहा था, 'इस फिल्म में काम करो। इस उम्र में किसे नए करियर में हाथ आजमाने का मौका मिलता है?' इस बारे में आगे बात करते हुए जान्हवी ने कहा, 'मुझे सच में लगता है कि अगर उन पर अपने पिता के व्यवसाय और भाइयों के करियर की देखभाल करने का दबाव नहीं होता, तो वो एक्टिंग करने की कोशिश करते। काम के बाद वो पुराने म्यूजिक वीडियो देखते था और उस पर एक्टिंग करते थे। मुझे याद है कि मां (श्रीदेवी) पापा को कहती थीं, 'मुझे बहुत खुशी है कि आप एक्टर नहीं बने, वर्ना आप बहुत व्यस्त हो जाते।'

Also Read: श्रीदेवी को पर्दे पर देखते ही बोनी कपूर ने कर लिया था ये फैसला, पहली फिल्म के लिए दी थी डिमांड से ज्यादा फीस

इन सितारों संग दिखेंगे बोनी कपूर

बोनी कपूर की फिल्म की बात करें तो इसमें उनके अलावा रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर और डिंपल कपाडिया हैं। हाल ही में फिल्म की दिल्ली, मुंबई और स्पेन में शूटिंग पूरी हुई है।

वर्कफ्रंट

जान्हवी कपूर की बात करें तो उन्होंने साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड डेब्यू किया था जिसमें ईशान खट्टर के साथ नजर आई थीं। अब जल्द ही उनकी फिल्म गुड लक जैरी ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होगी। इसके अलावा जान्हवी वरुण धवन के साथ फिल्म बवाल में और फिल्म मिली में भी नजर आएंगी।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।