लाइव टीवी

मां श्रीदेवी के जन्मदिन पर जान्हवी कपूर ने किया याद, पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा- 'आई लव यू मम्मा'

Updated Aug 13, 2020 | 13:44 IST

Sridevi Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपनी मां और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को जन्मदिन के मौके पर उन्हें याद करते हुए पुरानी तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने खास पोस्ट लिखा।

Loading ...
Janhvi Kapoor with mother Sridevi
मुख्य बातें
  • बॉलीवड की 'चांदनी' श्रीदेवी का जन्मदिवस आज
  • श्रीदेवी के जन्मदिन के मौके पर बेटी जान्हवी कपूर ने शेयर की खास फोटो
  • तस्वीर पोस्ट कर जान्हवी ने लिखा- आई लव यू मम्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का आज जन्मदिवस है। उनका जन्म 13 अगस्त 1963 को हुआ था। उनके जन्मदिवस के मौके पर फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस खास दिन पर उन्हें याद कर रहे हैं। 

जान्हवी कपूर ने किया ये पोस्ट

श्रीदेवी के जन्मदिन के मौके पर उनकी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने उन्हें याद करते हुए पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इस फोटो में जान्हवी अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं, जिसे पोस्ट कर एक्ट्रेस ने लिखा, 'आई लव यू मम्मा'। जान्हवी और श्रीदेवी की ये तस्वीर उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही है और वो लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैं। जान्हवी के इस पोस्ट पर भूमि पेडनेकर, कार्तिक आर्यन, संजय कपूर और महीप कपूर समेत तमाम सेलेब्स ने हार्ट (दिल) इमोजी बनाकर कमेंट किया। 

साल 2018 में किया था डेब्यू

मालूम हो कि जान्हवी कपूर ने साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें वो एक्टर ईशान खट्टर के साथ नजर आई थीं। जान्हवी की डेब्यू फिल्म रिलीज होने से पहले ही श्रीदेवी का निधन हो गया था।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की अगर बात करें तो जान्हवी की फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल हाल ही में ऑनलाइन रिलीज हुई है। शरण शर्मा के निर्देशन में बनी असल जिंदगी पर आधारित फिल्म वायुसेना की महिला पायलट गुंजन सक्सेना के संघर्ष और कामयाबी की कहानी की कहानी है। गुंजन युद्ध क्षेत्र में जाकर ऑपरेशन को अंजाम देने वालीं भारत की पहली महिला पायलट थीं। उन्होंने 1999 में हुए कारगिल युद्ध के दौरान सैनिकों को बचाया था और साहस व धैर्य दिखाने के लिए उन्हें शौर्य वीर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।