लाइव टीवी

Janhvi Kapoor, Khushi Kapoor Photos: खुशी कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचीं जान्हवी कपूर, शेयर की फोटोज

Updated Nov 30, 2019 | 12:15 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Janhvi Kapoor and Khushi Kapoor latest photos: जान्हवी कपूर काम से थोड़ा ब्रेक लेकर अपनी बहन खुशी कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंची हैं। उन्होंने वहां की कुछ फोटोज शेयर की।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Janhvi Kapoor and Khushi Kapoor photos: न्यूयॉर्क में खुशी कपूर के साथ वेकेशन मना रही हैं जान्हवी कपूर
मुख्य बातें
  • वेकेशन के लिए न्यूयॉर्क पहुंची जान्हवी कपूर
  • बहन खुशी कपूर के साथ शेयर की फोटोज
  • खुशी न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने पिछले साल ही फिल्मों में डेब्यू किया था। खास बात ये है कि अपने डेब्यू से ही जान्हवी मीडिया की फेवरेट बन गई थीं। उनके जिम लुक्स वायरल होते रहते थे। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बड़ी बेटी जान्हवी भले ही बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हों, लेकिन उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर फिलहाल पढ़ाई में बिजी हैं। वे न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं और हाल ही में जान्हवी भी काम से ब्रेक लेकर खुशी के साथ वेकेशन मनाने न्यूयॉर्क पहुंची।

हाल ही में जान्हवी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में फोटो और वीडियोज शेयर की हैं। इनमें वे खुशी के साथ न्यूयॉर्क की सर्दियों का मजा लेते हुए दिख रही हैं। फोटो में वे एक फैरी लाइट्स के आगे खुशी के साथ पोज दे रही हैं। वहीं एक वीडियो में वे टोपी और कोट पहने दिख रही हैं। वहीं दूसरी वीडियो में जान्हवी और खुशी साथ वे बेहद क्यूट लग रही हैं और वीडियो के आखिर में जान्हवी, खुशी के गाल पर किस करते हुए दिख रही हैं।

इसके अलावा जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की कुछ फोटोज भी शेयर की हैं। यहां वे एक ब्राउन पुलओवर और ग्रे स्कर्ट में स्टाइलिश लग रही हैं। उन्होंने ब्लैक स्टॉकिंग्स और बूट्स से अपने लुक को पूरा किया है। उनके पीछे इंद्रधनुष बना हुआ दिख रहा है।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो जान्हवी जल्द ही फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में दिखने वाली हैं। ये पहली महिला भारतीय लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक है, जिन्होंने कारगिल युद्ध में हिस्सा लिया था। फिल्म में उनके साथ पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल 13 मार्च को रिलीज होगी। इसके अलावा वे कार्तिक आर्यन के साथ दोस्ताना 2, राजकुमार राव के साथ रूहीआफ्जा और करण जौहर की फिल्म तख्त में दिखेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।