लाइव टीवी

जान्हवी कपूर ने बताए बहन को परेशान करने के तरीके, खुशी संग शेयर की ये वीडियोज

Updated May 08, 2020 | 18:57 IST

Janhvi Kapoor Videos wth Khushi Kapoor: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपनी बहन खुशी कपूर संग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इन्हें शेयर कर उन्होंने बताया कि बहन को कैसे परेशान किया जाए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Janhvi Kapoor and Khushi Kapoor
मुख्य बातें
  • लॉकडाउन में घर पर ऐसे समय बिता रही हैं जान्हवी और खुशी कपूर
  • जान्हवी ने वीडियो शेयर कर बताए बहन को परेशान करने के तरीके
  • वीडियो में एक- दूसरे संग मस्ती करती नजर आईं जान्हवी और खुशी

देश में लॉकडाउन के चलते सभी इस समय घर पर समय बिता रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी पिछले कुछ समय से घर पर ही समय बिता रही हैं और वो अपनी बहन खुशी कपूर के साथ जमकर मस्ती कर रही हैं और उन्हें परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। जान्हवी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर खुशी के साथ कुछ वीडियोज शेयर की जिसमें दोनों एक दूसरे को परेशान करती और मस्ती करती दिख रही हैं। 

जान्हवी ने इन वीडियोज को शेयर कर लिखा, 'कैसे अपनी बहन को परेशान किया जाए 101'। एक वीडियो में जान्हवी खुशी को परेशान कर रही हैं तो वहीं दूसरी वीडियो में जान्हवी घर पर रहकर अपने डांस स्टेप्स को कर रही है। 

जान्हवी से पहले शादी करेंगी खुशी

हाल ही में जान्हवी और खुशी का एक टिकटॉक वीडियो सामने आया था जिसमें दोनों #WhoIsTheMostLikely चैलेंज खेलती दिख रही थी। इसमें एक सवाल पूछा जाता है जिसका दोनों को साथ में केवल इशारा कर के जवाब देना होता है। यह वीडियो बहुत मजेदार था जिसमें पहला सवूल पूछा गया कि दोनों (जान्हवी और खुशी) में से ज्यादा पैसा कौन खर्च करता है? इसपर दोनों ने जान्हवी की तरफ इशारा किया। दूसरा सवाल पूछा गया कि पहले किसके बच्चे होंगे तो दोनों ने खुशी की तरफ इशारा किया। तीसरा सवाल था कि पहले किसकी शादी होगी और इस बार भी दोनों ने खुशी की तरफ ही इशारा किया।

मालूम हो कि खुशी न्यूयॉर्क में फिल्म एकैडमी की पढ़ाई कर रही हैं तो वहीं जान्हवी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था जिसमें वो ईशान खट्टर के साथ नजर आईं थीं। ये साल 2016 में रिलीज हुई मराठी फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक थी। अब जल्द ही वो फिल्म गुंजन सक्सेना, रूही आफ्जा, दोस्ताना 2 में नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।