लाइव टीवी

पिता बोनी कपूर की इस फिल्म में काम करेंगी जान्हवी कपूर, दक्षिण भारत में रही थी सुपरहिट

Janhvi Kapoor with father Boney Kapoor
Updated Aug 01, 2020 | 12:44 IST

बोनी कपूर ने लोकप्रिय मलयालम फिल्म हेलेन का हिंदी रीमेक बनाने के राइट्स खरीदे हैं। जान्हवी फिल्म के हिंदी वर्जन में मुख्य भूमिका निभाएंगी और अन्ना बेन के तौर पर नजर आने वाली हैं।

Loading ...
Janhvi Kapoor with father Boney KapoorJanhvi Kapoor with father Boney Kapoor
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
पिता बोनी कपूर के साथ जान्हवी कपूर
मुख्य बातें
  • पिता बोनी कपूर के निर्देशन में पहली बार काम करेंगी जान्हवी कपूर
  • निर्माता ने खरीदे हैं मलायलम की लोकप्रिय फिल्म हेलेन के लिए अधिकार
  • मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी द कारगिल गर्ल एक्ट्रेस जान्हवी कपूर

मुंबई: जान्हवी कपूर ने जब बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही थीं तो बहुत से लोगों ने सोचा था कि पिता बोनी कपूर उन्हें फिल्मों में लॉन्च करेंगे। लेकिन अभिनेत्री को तब करण जौहर ने धड़क के साथ लॉन्च किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था और जान्हवी को एक नई संभावित स्टार के रूप में स्थापित किया था।

इसके बाद जान्हवी कई फिल्मों के लिए खबरों में रहीं जो उन्हें ऑफर की जा रही थीं। इनमें से कुछ फिल्मों को उन्होंने साइन किया जबकि कुछ नहीं की। लेकिन अब, उनके पिता बोनी कपूर के साथ काम करने जा रही हैं।

पिता के निर्देशन में काम करेंगी जान्हवी:
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार जान्हवी अपने पिता बोनी के साथ आखिरकार एक फिल्म करने जा रही हैं जो अगले साल रिलीज होगी। मनोरंजन वेबसाइट ने एक सूत्र के हवाले से कहा है, 'जान्हवी और बोनी इस साल की शुरुआत में बॉम्बे गर्ल नाम की एक फिल्म की घोषणा की थी। जान्हवी पहले इस फिल्म को करने वाली थीं। लेकिन अब बोनी ने लोकप्रिय मलयालम फिल्म हेलेन का हिंदी रीमेक बनाने के अधिकार खरीदे हैं और जान्हवी फिल्म के हिंदी संस्करण में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।'

मलयालम फिल्म के रीमेक में मुख्य किरदार:
जान्हवी फिल्म में अन्ना बेन के किरदार में नजर आने वाली हैं। हेलेन की कहानी एक साधारण लड़की के जीवन के चारों ओर घूमती है जो अचानक गायब हो जाती है, उसके परिजन लगातार उसे खोजते हुए हताश हो जाते हैं और इसी के साथ लड़की के संघर्ष की बांध लेने वाली दास्तान नजर आती है।

रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी। फिल्म का निर्माण बोनी कपूर, ज़ी स्टूडियोज़ के साथ संयुक्त रूप से करेंगे। फिलहाल इसके प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है और टीम की योजना 2021 की पहली तिमाही में काम पूरी लय में शुरु करने की है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।