

- दोस्ताना 2 में जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन नजर आएंगे।
- फिल्म के जरिए टीवी एक्टर लक्ष्य भी बॉलीवुड में एंट्री ले रहे हैं।
- धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म का डायरेक्शन कॉलिन डी कुन्हा कर रहे हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म दोस्ताना-2 की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। फिल्म की शुरुआत करने से पहले जान्हवी हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर कॉलिन डी कुन्हा के साथ गोल्डन टेंपल, अमृतसर पहुंचीं। जान्हवी ने शूटिंग शुरू करने के पहले भगवान का आशीर्वाद लिया।
गोल्डन टेंपल विजिट की फोटोज जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। इसमें वो वाइट एंड आसमानी कलर के सूट में नजर आ रही हैं। खास बात ये रही कि जान्हवी कपूर ने वाहे गुरु का आशीर्वाद लेने के बाद पंजाबी फूड का लुत्फ उठाया। जान्हवी कपूर इस दौरान डायरेक्टर के साथ लस्सी, पनीर, दाल मखनी और चपाती का स्वाद लिया।
जान्हवी कपूर फिल्म दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। साथ ही इस फिल्म के जरिए टीवी एक्टर लक्ष्य भी बॉलीवुड में एंट्री ले रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म का डायरेक्शन कॉलिन डी कुन्हा कर रहे हैं। बात करें दोस्ताना की तो साल 2008 में रिलीज हुई ये फिल्म लोगों को बेहद पसंद आई थी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। साथ ही ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो जान्हवी अपनी अपकमिंग फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल की तैयारियों में भी जुटी हैं। ये भारत की पहली महिला लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक है, जिन्होंने कारगिल युद्ध में हिस्सा लिया था। गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल 13 मार्च 2020 को रिलीज होगी। इसके अलावा जान्हवी फिल्म रूहीआफ्जा में राजकुमार राव के साथ और करण जौहर की फिल्म पीरियड ड्रामा तख्त में भी नजर आएंगी। मल्टीस्टारर फिल्म तख्त में उनके अलावा रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर लीड रोल में होंगे।