लाइव टीवी

Video: Meezan Jaffery ने गाया 'भीगी भीगी रातों में', अमिताभ बच्चन की नातिन Navya Naveli Nanda ने दिया 'दिल'

Navya Naveli Nanda
Updated May 23, 2020 | 10:43 IST

Meezan Jaffery Video: जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी एक्टर के साथ-साथ एक सिंगर भी हैं। अब मीजान जाफरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस पोस्ट में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने कमेंट किया है।

Loading ...
Navya Naveli NandaNavya Naveli Nanda
Meezan Jaffery, Navya Naveli Nanda
मुख्य बातें
  • अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी के साथ नजदीकियों के कारण चर्चा में हैं।
  • मिजान जाफरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है।
  • मिजान के वीडियो में नव्या के कमेंट ने सबका ध्यान खींचा है।

मुंबई. अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा इन दिनों जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी के साथ नजदीकियों के कारण चर्चा में हैं। अब मिजान जाफरी के इंस्टाग्राम पोस्ट में नव्या नवेली नंदा के कमेंट ने सबका ध्यान खींचा है। 

मिजान जाफरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें मिजान जाफरी 'भीगी भीगी रातों में' गाना गा रहे हैं। मिजान गिटार बजाते हुए भी नजर आ रहे हैं। मिजान ने लिखा-'मेरा लेट नाइट क्वारंटीन रूटीन।'

मिजान ने इस वीडियो के साथ लिखा- ' मैं हर शुक्रवार गानों के कवर वर्जन डाल रहा हूं। अगर आपकी कोई रिक्वेस्ट है तो कमेंट बॉक्स में लिखें। 'भीगी-भीगी रातों में' ये मेरा हमेशा से फेवरेट गाना रहा है। इस वीडियो के कमेंट में नव्या ने दिल का इमोजी बनाया है।   

डेटिंग पर कही थी ये बात
मिजान और नव्या कई बार एक साथ स्पॉट किए गए हैं। मुंबई मिरर से बातचीत में अफेयर पर मिजान ने कहा था-'मैं और नव्या किसी भी रिलेशनशिप में नहीं हैं। हम दोनों ही एक फ्रेंड सर्किल का हिस्सा है। वह मेरी बेस्ट फ्रेंड की दोस्त हैं।'

मिजान जाफरी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में जया बच्चन मिजान के साथ गले मिलती नजर आई थीं। मिजान और दीपिका पादुकोण ने रैंप वॉक किया। मिजान दीपिका के पीछे खड़े थे। 

इस फिल्म में आएंगे नजर 
मिजान जाफरी ने संजय लीला भंसाली की फिल्म मलाल से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह संजय लीला भंसाली की भतीजी शर्मिन सेहगल के अपोजिट नजर आए थे। हालांकि, ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। 

मिजान जाफरी अब प्रियदर्शन की फिल्म हंगामा के सीक्वल हंगामा 2 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में मिजान के अलावा शिल्पा शेट्टी, प्रनीता सुभाष और परेश रावल हैं। साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म हंगामा काफी पॉपुलर हुई थी।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।