लाइव टीवी

Mumbai Saga Teaser: 19 मार्च को र‍िलीज होगी जॉन अब्राहम की 'मुंबई सागा', टीजर में दमदार नजर आए जॉन अब्राहम

Mumbai Saga Teaser
Updated Feb 24, 2021 | 12:54 IST

Mumbai Saga Teaser: बॉलीवुड एक्‍टर जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फ‍िल्‍म मुंबई सागा 19 मार्च को स‍िनेमाघरों में पहुंचेगी। र‍िलीज डेट के साथ मेकर्स ने इसका टीजर जारी कर द‍िया है।

Loading ...
Mumbai Saga TeaserMumbai Saga Teaser
Mumbai Saga Teaser
मुख्य बातें
  • 'मुंबई सागा' में पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखेंगे इमरान हाशमी
  • इस फिल्म में जॉन अब्राहम गैंगेस्टर की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
  • 19 मार्च को र‍िलीज होगी संजय गुप्‍ता के निर्देशन में बनी फ‍िल्‍म मुंबई सागा

Mumbai Saga Teaser: कोरोना महामारी की वजह से साल 2020 में पटरी से उतरा सिनेमा अब वापस लौट रहा है। एक के बाद एक अटकी हुई फ‍िल्‍मों की रिलीज डेट सामने आ रही हैं और पूरे साल का कैलेंडर तैयार हो रहा है। बुधवार सुबह आलिया भट्ट के अभिनय से सजी संजय लीला भंसाली की फ‍िल्‍म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट जारी की गई तो उसके बाद  बॉलीवुड एक्‍टर जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फ‍िल्‍म मुंबई सागा की रिलीज डेट भी सामने आ गई। यह फ‍िल्‍म 19 मार्च को स‍िनेमाघरों में पहुंचेगी। 

र‍िलीज डेट के साथ मेकर्स ने इसका टीजर जारी कर द‍िया है। एक मिनट के टीजर में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी का दमदार लुक नजर आया। काले रंग का कुर्ता पहन और माथे पर तिलक लगाए जॉन अब्राहम काफी प्रभावशाली नजर आ रहे हैं, वहीं मुंबई पुलिस की वर्दी में इमरान हाशमी भी दमदार नजर आ रहे हैं।

फिल्म मुंबई सागा में इमरान हाशमी के और जॉन अब्राहम पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। क्राइम क्राइम ड्रामा इस फिल्म में जॉन अब्राहम गैंगेस्टर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। ये 80 और 90 के दशक की कहानी है, जिसमें मुंबई में मिल की जगह मॉल्स और बड़ी-बड़ी बिल्डिंग ने ले ली। इस फिल्म में बॉम्बे के मुंबई बनने की कहानी होगी। फिल्म मुंबई सागा में इमरान हाशमी और जॉन अब्राहम के अलावा सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अमोल गप्ते, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर और रोहित रॉय भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। 

अर्जुन कपूर से होगी टक्‍कर
संजय गुप्‍ता के निर्देशन में बनी फ‍िल्‍म मुंबई सागा की टक्‍कर स‍िनेमाघरों में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फ‍िल्‍म संदीप और पिंकी फरार से होगी। दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी फ‍िल्‍म के सामने जॉन अब्राहम की एक्‍शन फ‍िल्‍म रिलीज होगी। जानकारों का मानना है कि इस टक्‍कर में जॉन अब्राहम जीत दर्ज करेंगे। टीजर देखकर ही कहा जा सकता है कि फिल्म एक्शन, सीटीमार डायलॉग्स और ट्विस्ट से भरपूर होगी। कांटे, मुसाफिर, जिंदा, शूटआउट एट लोखंडवाला, काबिल जैसी फिल्मों के बाद मुंबई सागा आ रही है जिसे पसंद किया जाएगा, ऐसी उम्‍मीद जताई जा रही है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।