लाइव टीवी

बॉलीवुड में बढ़ता जा रहा है कोरोना का कहर, अब चपेट में आए जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया

Updated Jan 03, 2022 | 09:16 IST

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
John Abraham with wife Priya
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड में लगातार बढ़ते जा रहे हैं कोरोना वायरस के मामले।
  • अब कोविड-19 की चपेट में आए जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया।
  • इससे पहले अर्जुन कपूर और नोरा फतेही भी कोविड-19 पॉजिटिव हो चुके हैं।

कोरोना वायरस एक बार फिर से तेजी से फैल रहा है और इसके मामलों में लगातार तेजी देखी जा रही हैं। बॉलीवुड में भी लगातार इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया भी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। इससे पहले हाल ही में कई सेलेब्स इसकी चपेट में आ चुके हैं। 

जॉन अब्राहम ने दी जानकारी

जॉन ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी कि उन्हें कोरोना हो गया है। उन्होंने लिखा, 'तीन दिन पहले मैं एक ऐसे शख्स के कॉन्टेक्ट में आया जिन्हें कोविड था, इसके बारे में मुझे बाद में जानकारी मिली। प्रिया और मेरी कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हम घर में क्वारंटाइन हैं और किसी के कॉन्टेक्ट में नहीं आए हैं। हम दोनों को वैक्सीन लगी हुई है और हल्के लक्षण नजर आ रहे थे। अपना ध्यान रखें और स्वस्थ रहें। मास्क पहनें।'

Also Read: अर्जुन कपूर को दोबारा हुआ कोरोना, अंशुला कपूर- रिया कपूर भी कोविड पॉजीटिव

ये सेलेब्स भी आए चपेट में

इससे पहले हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। यह दूसरी बार है जब अर्जुन कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। वहीं, उनकी बहन अंशुला कपूर भी संक्रमित हो गई हैं। इसके अलावा अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर और दामाद करण बुलानी भी कोविड पॉजीटिव हैं। अर्जुन कपूर की चाची महीप कपूर और बहन शनाया कपूर भी पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हुई थीं। शनाया कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'मैं कोव‍िड-19 पॉज‍िट‍िव पाई गई हूं। मुझमें हल्के लक्षण हैं पर मैं ठीक महसूस कर रही हूं और मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है' इसके अलावा एक्ट्रेस नोरा फतेही की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। सोहेल खान की वाइफ सीमा कपूर और बेटे योहान खान की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी।

Also Read: करीना कपूर-अमृता अरोड़ा को हुआ कोरोना, BMC ने घर को किया सील

करीना कपूर- अमृता अरोड़ा हुईं रिकवर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा भी कोविड की चपेट में आ गई थीं और आइसोलेशन में थीं। हालांकि अब दोनों रिकवर हो गई हैं। रिकवरी के बाद भी करीना ने अपने खास दोस्तों संग पार्टी की। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।