लाइव टीवी

Throwback: नए साल की बधाई देने में ये गलती कर गए थे जॉन अब्राहम, बिपाशा बसु से हो गया ब्रेकअप

Updated Dec 17, 2020 | 06:23 IST

John Abraham Birthday: जॉन अब्राहम आज अपना बर्थडे मना रहे हैं।जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु का रिश्ता एक वक्त काफी सुर्खियों में रहा था। जानिए जॉन अब्राहम के बारे में कुछ दिलचस्प बातें...

Loading ...
John Abraham, Bipasha Basu
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम का आज बर्थडे है।
  • जॉन अब्राहम ने साल 2003 में फिल्म जिस्म से अपने करियर की शुरुआत की थी।
  • जॉन अब्राहम ने ये नाम अपने पिता से लिया था।

मुंबई. सुपर मॉडल और बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। साल 2003 में फिल्म जिस्म से डेब्यू किया था। जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु का रिश्ता एक वक्त काफी सुर्खियों में रहा था। हालांकि, एक गलत ट्वीट के कारण उनका ब्रेकअप हो गया था। 

जॉन अब्राहम ने ये नाम अपने पिता से लिया था। जॉन के पिता का नाम अब्राहम जॉन था। जॉन पढ़ाई में भी काफी अच्छे थे। उन्होंने इकोनोमिक्स से ग्रेजुएशन किया था। वहीं, मुंबई से एमबीए किया है।

जिस्म से पहले जॉन अब्राहम को फिल्म कभी खुशी कभी गम में छोटा सा रोल ऑफर किया गया था। करण जौहर की फिल्म में जॉन अब्राहम रॉबी का किरदार निभाने वाले थे, जो करीना कपूर का पीछा करता है। हालांकि, जॉन ने इस रोल को ठुकरा दिया था।  

बिपाशा बसु को किया डेट
जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु ने नौ साल तक डेट किया था। 2014 में जॉन अब्राहम ने ट्वीट किया। जॉन अब्राहम ने न्यू ईयर में अपने फैन्स को विश करते हुए लिखा- 'इस साल आपकी लाइफ में प्यार और ढेर सारी खुशियां आएं। लव जॉन और प्रिया अब्राहम।' 

जॉन अब्राहम ने दरअसल ये ट्वीट गलती से किया था। इसमें उन्होंने अपनी एनआरआई गर्लफ्रेंड प्रिया रुंचाल का नाम था।  इस ट्वीट से बिपाशा को पता चला कि जॉन अब्राहम प्रिया को डेट कर रहे हैं। 

इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम के पास कई प्रोजेक्ट हैं। जॉन अब्राहम फिल्म सत्यमेव जयते के दूसरे पार्ट में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट दिव्या खोसला कुमार हैं।

जॉन अब्राहम इसके अलावा मुंबई सागा में भी नजर आने वाला है। इसके अलावा जॉन अब्राहम शाहरुख खान के साथ पठान में नजर आने वाले हैं। फिल्म में जॉन निगेटिव किरदार में नजर आएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।