लाइव टीवी

John Abraham in Mumbai Saga: मुंबई सागा की नई फोटो में जॉन अब्राहम का गैंगस्टर अवतार, दमदार रूप में आए नजर

Updated Jan 22, 2020 | 12:06 IST

John Abraham photo from Mumbai Saga: हाल ही में जॉन अब्राहम की फिल्म मुंबई सागा की नई फोटो सामने आई है, जिसमें जॉन गैंगस्टर अवतार में दिख रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
John Abraham photo from Mumbai Saga
मुख्य बातें
  • मुंबई सागा में गैंगस्टर बने दिखेंगे जॉन अब्राहम
  • फिल्म से जॉन का लुक आया सामने
  • फिल्म में उनके अपोजिट काजल अग्रवाल नजर आएंगी

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के पास एक के बाद एक कई नए प्रोजेक्ट्स हैं। वे मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता की पिल्म मुंबई सागा में भी नजर आने वाले हैं। ये एक क्राइम ड्रामा फिल्म है। इसमें जॉन एक गैंगस्टर के रूप में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म की नई फोटो सामने आया है।

डायरेक्टर संजय गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जॉन का लुक शेयर किया है। इसमें वे ऑल ब्लैक लुक में दिख रहे हैं। फिटेड शर्ट और मैचिंग पैंट्स में जॉन का ये लुक बहुत दमदार लग रहा है। वे एक बाइक का सहारा लिए हाथ बांधे खड़े नजर आ रहे हैं। सनग्लासेज में उनका ये लुक और भी क्लासी लग रहा है।

इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि आप केवल अपने स्टार की स्टाइल के साथ इतना कुछ कर सकते हैं। जो चीज कैरेक्टर को जीवंत करती है, वह उनका एटीट्यूड है। जिसकी हमारे जॉन की कोई कमी नहीं है। इस फिल्म में मुंबई के बदलते स्वरूप पर दिखाया जाएगा। ये 80 और 90 के दशक की कहानी है, जिसमें मुंबई में मिल की जगह मॉल्स और बड़ी-बड़ी बिल्डिंग ने ले ली। इस फिल्म में बॉम्बे के मुंबई बनने की कहानी होगी। इससे पहले भी फिल्म से जॉन की एक फोटो आउट हो चुकी है।

जॉन के अलावा फिल्म में इमरान हाशमी, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अमोल गप्ते, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर और रोहित रॉय भी अहम किरदारों में दिखेंगे। वहीं फीमेल लीड में काजल अग्रवाल हैं, जो जॉन की पत्नी के रूप में नजर आएंगी। इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराधा गुप्ता और संगीता अहिर ने प्रोड्यूस किया है। मुंबई सागा 19 जून, 2020 को रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।