लाइव टीवी

Kabir Bedi B'day: कबीर बेदी ने की हैं चार शादियां, 70 की उम्र में की थी 29 साल छोटी लड़की से शादी

Updated Jan 16, 2020 | 08:16 IST

Kabir Bedi Birthday: बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी का आज जन्मदिन है और वो 74 साल के हो गए हैं। कबीर बेदी ने अब तक चार शादियां की हैं। उन्होंने चार साल पहले खुद से 29 साल छोटी लड़की से शादी की थी।

Loading ...
Kabir Bedi with Wife Praveen Dosanjh
मुख्य बातें
  • एक्टर कबीर बेदी का आज जन्मदिन है और वो 74 साल के हो गए हैं
  • कबीर ने अब तक चार शादियां की हैं और उनका अफेयर एक्ट्रेस परवीन बाबी से भी रहा है
  • कबीर बेदी ने साल 2016 में खुद से 29 साल छोटी लड़की से शादी की थी

बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी का आज जन्मदिन है और वो 74 साल के हो गए हैं। कबीर बेदी का जन्म 16 जनवरी 1946 को लाहौर में पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। उनकी मां फ्रीडा बेदी, ब्रिटिश महिला थीं। कबीर ने उत्तराखंड के नैनीताल से अपनी स्कूली पढ़ाई की और दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अपनी ग्रैजुएशन की पढ़ाई की। 

कबीर ने इंडियन थियेटर से अपने करियर की शुरुआत की थी, इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों का रुख किया। कबीर बेदी उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। कबीर ने 60 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया।

26 साल के बेटे ने किया था सुसाइड

कबीर बेदी की बात करें तो वो करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। कबीर बेदी ने चार शादियां की हैं और उनके तीन बच्चे थे। पूजा बेदी, सिद्धार्थ बेदी और एडम बेदी। उनके बेटे सिद्धार्थ को स्किज़ोफ्रेनिया नामक बीमारी थी जिसके बाद साल 1997 में सुसाइड कर लिया था, उस समय वो केवल 26 साल के थे। 

कबीर बेदी ने सबसे पहले मॉडल से ओडिशी डांसर बनीं प्रोतिमा बेदी से शादी की थी। कबीर और प्रोतिमा के दो बच्चे हुए। बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ बेदी। इसके बाद कबीर का अफेयर एक्ट्रेस परवीन बाबी से हुआ हालांकि दोनों ने कभी शादी नहीं की। कबीर और प्रोतिमा अलग हो गए और इसके बाद उन्होंने फैशन डिजाइनर Susan Humphreys से शादी की और दोनों का एक बेटा एडम हुआ, जो कि इंटरनेशनल मॉडल है। कबीर की दूसरी शादी भी लंबे समय तक नहीं टिक पाई और दोनों का तलाक हो गया। 

29 साल छोटी लड़की से की शादी

इसके बाद कबीर बेदी ने 90 के दशक में टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की बेदी से शादी कर ली, जो कि उम्र में उनसे करीब 20 साल छोटी थीं। शादी के बाद दोनों की कोई संतान नहीं हुई और साल 2005 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद साल 2016 में अपने 70वें जन्मदिन से एक दिन पहले कबीर ने ब्रिटिश में जन्मी प्रवीन दोसांझ से शादी कर ली। प्रवीन उम्र में कबीर से करीब 29 साल छोटी हैं और एक्टर आफताब शिवदासानी की पत्नी निन दोसांझ की बहन हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।