लाइव टीवी

शादी के बंधन में बंधने जा रही है अजय देवगन की ये एक्ट्रेस, पक्‍का हुआ रिश्‍ता

Updated Nov 02, 2019 | 13:07 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kajal Aggrawal News: अजय देवगन की फ‍िल्‍म सिंघम में उनकी गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आईं अदाकारा काजल अग्रवाल जल्‍द ही शादी करने जा रही हैं।

Loading ...
Kajal Aggarwal

Kajal Aggrawal News: 2011 में आई बॉलीवुड स्‍टार अजय देवगन की फ‍िल्‍म सिंघम में उनकी गर्लफ्रेंड के रोल निभाने वाली अदाकारा काजल अग्रवाल के फैंस के लिए गुडन्‍यूज है। काजल अग्रवाल जल्‍द ही शादी करने जा रही हैं। हालांकि इस खबर से उनके चाहने वालों के दिल टूट सकते हैं। काजल अग्रवाल ने इस खबर की जानकारी खुद दी है। काजल इन दिनों अपने वर्क कमिटमेंट और आने वाले प्रजेक्ट्स में काफी बिजी हैं। वह जल्‍द इन्‍हें खत्‍म कर 'हाथ पीले' करेंगी।

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, अगले साल काजल अग्रवाल शादी कर लेंगी। उनके परिवार में शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। फैंस ने जानना चाहा कि काजल किससे शादी कर रही हैं तो आपको बता दें कि वह फिल्म इंडस्ट्री के किसी जाने माने चेहरे को अपना हमसफर नहीं बना रही हैं। काजल एक बिजनेसमैन से शादी करने जा रही हैं। 

काजल अग्रवाल की यह शादी अरेंज मैरिज होगी। उनके होने वाले पति को उनके परिवार के लोगों ने चुना है। काजल ने खुद इंटरव्‍यू में कहा कि वह इंडस्ट्री में शादी करने में रुचि नहीं रखती हैं। इंटरव्‍यू में उन्‍होंने यह भी बताया कि वह पहले एक शख्‍स के साथ रिलेशन में थीं लेकिन काम के चलते वह उसे वक्‍त नहीं दे पाती थीं। इसके कारण वह अलग हो गए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।