लाइव टीवी

Kajal Raghwani Video: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अजय देवगन के गाने पर किया डांस, दिए कातिलाना एक्सप्रेशन

Updated Dec 09, 2019 | 20:17 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kajal Raghwani Viral Video: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे अजय देवगन के एक लोकप्रिय गाने पर डांस करते हुए जबरदस्त एक्सप्रेशंस दे रही हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Kajal Raghwani Video: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अजय देवगन के गाने पर किया डांस
मुख्य बातें
  • काजल राघवानी का वीडियो हुआ वायरल
  • अजय देवगन के गाने पर काजल राघवानी ने किया डांस
  • काजल यहां लहंगा-चोली में हॉट लग रही हैं

एक्ट्रेस काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। उनकी फिल्मों को बहुत पसंद किया जाता है। एक्टिंग के साथ-साथ काजल के डांस के भी कई दीवाने हैं। हाल ही में उन्होंने एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग शुरू की है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अजय देवगन और रवीना टंडन के गाने पर डांस करते हुए दिख रही हैं।

दरअसल काजल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में काजल अजय देवगन और रवीन का फिल्म दिलवाले के गाने 'सातों जनम में तेरे' पर थिरक रही हैं और कातिलाना एक्सप्रेशंस दे रही हैं। यहां वे एक ब्राउन लहंगे और ब्लू-ऑरेंज चोली में नजर आ रही हैं। काजल शूट के लिए जल्दी तैयार हो गई थी, तब उन्होंने ये वीडियो बनाया। उन्होंने इस पोस्ट के साथ लिखा कि मेरे फेवरेट गाने के साथ फन करने के लिए तैयार। जब टाइम से पहले आ जाओ शूट पर और रेडी हो जाओ तो फन तो बनता है बॉस।

काजल के इस वीडियो को उनके फैंस भी बहुत पसंद कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो काजल जल्द ही फिल्म भाग खेसारी भाग में नजर आएंगी। जैसा की नाम से ही पता चलता है, इस फिल्म में उनके अपोजिट भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव होंगे। इन दोनों के अलावा स्मृति सिन्हा भी फिल्म में लीड रोल में हैं। 

खेसारी और काजल की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है। दोनों मिलकर कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्में दे चुके हैं। इसके अलावा काजल बलमुआ में भी खेसारी के साथ दिखेंगी। फिल्म में मधु शर्मा भी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।