लाइव टीवी

Kalki koechlin First child: तस्वीर शेयर कर कल्कि कोचलिन ने बेटी के नाम का किया खुलासा, ये है इसका मतलब

Updated Feb 10, 2020 | 09:10 IST

Kalki koechlin child: कल्कि कोचलिन हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है। जन्म के दो दिन बाद ही उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए बेटी के नाम का खुलासा किया है।

Loading ...
Kalki Koechlin
मुख्य बातें
  • कल्कि हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है।
  • बेटी का नाम कल्कि ने Sappho रखा है।
  • जानिए क्या है Sappho का मतलब।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन हाल ही में मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने तीन दिन पहले ही एक बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस और बॉयफ्रेंड हर्शबर्ग माता-पिता बनने के बाद काफी खुश हैं। हाल ही में कल्कि ने अपनी बेटी के फुटप्रिंट्स की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने अपने इमोशन्स भी शेयर किए हैं। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम Sappho रखा है। ये एक ग्रीक शब्द है।

कल्कि ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'प्लीज Sappho का स्वागत कीजिए। वो 9 महीने एक मोमोज की तरह मेरे गर्भाशय में लिपटी रही। आइए उसे कुछ जगह दें। सभी की शुभकामनाओं और सकारात्मक ऊर्जा के लिए धन्यवाद। और, उन सभी महिलाओं का सम्मान करें जो जन्म के गहन और भीषण अनुभव से गुजरती हैं। फिर चाहे वो नॉर्मल डिलीवरी हो या सिजेरियन। हमें उन्हें वो सपोर्ट और सम्मान देना चाहिए जिसकी वो हकदार हैं।

कल्कि ने अपने पहले बच्चे का नाम एक ग्रीक कवयित्री के नाम पर रखा है। बता दें कि Sappho एक ग्रीक भाषा का शब्द है। इंटरनेट की जानकारी के मुताबिक Sappho एक ग्रीक महिला थी, जो मशहूर कवयित्री बनीं। उनका जन्म 7वीं शताब्दी में लेसबोस द्वीप के एक समपन्न परिवार में हुआ था। लेसबोस में पैदा होने की वजह से उन्हें पहली लेस्बियन कवि भी कहा गया। Sappho को 'दसवें संग्रहालय' और 'द पॉजेस' जैसे नाम दिए गए थे। 

वहीं कल्कि लंबे समय तक ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग को डेट कर रही हैं। बता दें कि कल्कि शादी से पहले ही अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। बेबी के जन्म लेने से पहले एक्ट्रेस ने फोटोशूट भी करवाया था। जिसमें वो बेबी बंप खूब फ्लॉन्ट करती नजर आईं थी।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।