लाइव टीवी

कल्कि कोचलिन ने एक्स-हसबैंड को बताया AK-47, अनोखे अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Updated Sep 11, 2019 | 00:01 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप आज अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर कई स्टार्स उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। हाल ही में एक्स वाइफ कल्कि कोचलिन ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
kalki koechlin on Anurag kashyap birthday
मुख्य बातें
  • हाल ही में कल्कि कोचलिन ने अनुराग कश्यप को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है
  • इस दौरान एक्ट्रेस बेहद खास तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन और अनुराग कश्यप एक्स-हसबैंड वाइफ हैं। दोनों चार साल तक साथ रहने के बाद अलग हो गए थे। तलाक होने के बाद भी दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में कल्कि कोचलिन ने अनुराग कश्यप के जन्मदिन पर उन्हें अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने बेहद खास तस्वीर भी शेयर की है।

एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अनुराग कश्यप की तुलना बंदूक से की है। इस तस्वीर में कुछ रंग, तितलियां, पक्षी और एक एके-47 बंदूक बनी हुई है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने खास पोस्ट भी लिखी है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-'जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं AK-47. तुम यूं ही शानदार और रंगबिरंगी फिल्में सालों-साल तक बनाते रहो।' बता दें कि उनके इस तस्वीर को शेयर करते ही लोग लगातार लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

बता दें कि कल्कि अनुराग कश्यप की दूसरी पत्नी थीं। इससे पहले उन्होंने आरती बजाज से शादी की थी। आरती बजाज और अनुराग पांच साल तक साथ रहने के बााद तलाक ले लिया था। वहीं कल्कि से उन्होंने साल 2011 में शादी की थी। दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला और साल 2013 में अलग हो गए। बाद में दोनों ने साल 2015 में तलाक ले लिया था। तलाक के बाद भी दोनों एक साथ काम करने से पीछे नहीं रहते हैं।

वहीं रियल लाइफ में कल्कि किसी और को डेट कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीर को शेयर करते हुए अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। बता दें कि एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड का नाम गाय हर्शबर्ग है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।