लाइव टीवी

Padma Award 2020: कंगना रनौत और अदनान सामी को मिला पद्म श्री सम्मान, इन बॉलिवुड हस्तियों का नाम भी है शामिल

Updated Nov 08, 2021 | 14:09 IST

Padma Award 2020: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और सिंगर अदनान सामी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

Loading ...
Padma Awards 2020
मुख्य बातें
  • कंगना रनौत को मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री अवॉर्ड।
  • सिंगर अदनान सामी को भी इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
  • राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उन्हें यह अवॉर्ड दिया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। कंगना के साथ- साथ सिंगर अदनान सामी को भी इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा कंगना को यह अवॉर्ड दिया गया। 

इस अंदाज में नजर आईं कंगना

इस समारोह में कंगना रनौत गोल्डन और ग्रीन कलर की साड़ी पहने नजर आईं जिसके साथ उन्होंने हैवी झुमके पहने। तो वहीं अदनान सामी ने गोल्डन एंब्रॉयडरी वाली ब्लैक शेरवानी पहनी हुई थी। इस अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने पर अदनान सामी बोले, 'कभी-कभी आपके पास खुद को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं होते हैं। सरकार को धन्यवाद। लोगों का शुक्रगुजार हूं, उनके बिना कुछ भी संभव नहीं है। मैं इसे अपने पिता-माता को समर्पित करता हूं। यह न केवल एक सम्मान है बल्कि एक जिम्मेदारी भी है, जिसे मैं बखूबी निभाने की कोशिश करूंगा।'

इन्हें भी मिला सम्मान

मालूम हो कि पद्मश्री अवॉर्ड्स की घोषणा पिछले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर की गई थी। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए बॉलिवुड से कंगना और अदनान सामी के अलावा करण जौहर और एकता कपूर के नाम की भी घोषणा की गई थी। हालांकि समारोह में करण जौहर और एकता कपूर मौजूद नहीं थे। इस बार 10 हस्तियों को पद्म भूषण, 102 हस्तियों को पद्मश्री और 7 हस्तियों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सभी हस्तियों को सम्मानित किया। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं। इसमें तीन श्रेणियों के पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री सम्मान दिए जाते हैं। ये सम्मान कला, जन कल्याण, सरकारी क्षेत्र, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, साहित्य आदि क्षेत्र में सराहनीय काम के लिए दिया जाता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।