लाइव टीवी

Kangana Ranaut का बॉडीगार्ड Kumar Hegde गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप करने और धोखाधड़ी का लगा आरोप

Kangana Ranaut bodyguard Kumar Hegde arrested
Updated May 31, 2021 | 10:49 IST

Kangana Ranaut bodyguard Kumar Hegde arrest: कंगना रनौत के पर्सनल बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े और पीड़िता बीते आठ साल से एक दूसरे को जानते थे। हेगड़े ने पीड़ित को पिछले साल जून में शादी का भरोसा दिया था...

Loading ...
Kangana Ranaut bodyguard Kumar Hegde arrested Kangana Ranaut bodyguard Kumar Hegde arrested
कंगना रनौत का बॉडीगार्ड।
मुख्य बातें
  • कंगना रनौत के बॉडीगार्ड के खिलाफ कुमार हेगड़े के खिलाफ रेप का आरोप लगा है।
  • कुमार हेगड़े के खिलाफ डीएन नगर कुमार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है।
  • अब कंगना के पर्सनल बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कंगना रनौत के पर्सनल बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हेगड़े को कर्नाटक में उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है। कुमार हेगड़े पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर रेप करने और धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाए हैं कि कुमार हेगड़े ने उससे 50 हजार रुपये भी लिए थे जो वापस नहीं किए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया, 'मुंबई पुलिस की एक टीम ने शनिवार को कुमार हेगड़े को मांड्या के हेगडाहल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।' कुमार हेगड़े आरोप लगाने वाली महिला के संपर्क में नहीं था जिसके बाद उसने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

ब्यूटीशियन ने लगाया रेप का आरोप

कंगना रनौत के बॉडीगार्ड के खिलाफ कुमार हेगड़े के खिलाफ रेप का आरोप लगा है। कुमार हेगड़े के खिलाफ डीएन नगर कुमार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमार हेगड़े के खिलाफ ये आरोप 30 साल के एक ब्यूटीशियन ने लगाया है। 

8 साल से एक-दूसरे को जानते थे दोनों

एफआईआर के मुताबिक कुमार हेगड़े और पीड़िता बीते आठ साल से एक दूसरे को जानते थे। हेगड़े ने पीड़ित को पिछले साल जून में शादी का भरोसा दिया था। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। महिला को यकीन था कि दोनों शादी कर लेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।