लाइव टीवी

किसानों को कहा आतंकवादी, तांडव के मेकर्स का सिर काटने की धमकी, ये हैं कंगना रनौत के विवादित ट्वीट्स

Kangana Ranaut
Updated May 04, 2021 | 19:17 IST

कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अपने विवादित ट्वीट के लिए सुर्खियों में रहती हैं। जानिए कंगना के विवादित ट्वीट...

Loading ...
Kangana RanautKangana Ranaut
Kangana Ranaut
मुख्य बातें
  • कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो गया है।
  • कंगना रनौत सोशल मीडिया पर कई विवादित ट्विट्स करती हैं।
  • किसान आंदोलन से लेकर सुशांत की मौत तक कंगना ने कई विवादित ट्वीट किए थे। 

मुंबई. कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट हमेशा के  लिए सस्पेंड कर दिया गया है। कंगना पर कार्रवाई उनके विवादित ट्वीट के बाद हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना के ये ट्वीट ट्विटर की पॉलिसी का उल्लंघन है। किसान आंदोलन से लेकर सुशांत की मौत तक कंगना ने कई विवादित ट्वीट किए थे। 

किसान आंदोलन के वक्त हॉलीवुड स्टार रिहाना के ट्वीट के जवाब में कंगना ने  लिखा, , 'कोई इनके बारे में इसलिए बात नहीं कर रहा है क्योंकि ये किसान नहीं बल्कि आतंकवादी हैं जो भारत को तोड़ना चाहते हैं ताकि चीन हमारे कमजोर देश पर कब्जा कर सके' 

कंगना आगे लिखती हैं, 'भारत को चाइनीज कॉलोनी बना सके जैसे उसने अमेरिका को बना लिया है। चुपचाप बैठो तुम मूर्ख, हम लोग तुम मूर्खों की तरह अपना देश नहीं बेच रहे हैं।'

तांडव पर किया विवादित ट्वीट
अमेजन प्राइम की वेब सीरीज तांडव पर उन्होंने विवादित ट्वीट किया था। कंगना ने अपने ट्वीट में कहा, 'वक्त आ गया है कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने के जुर्म में मेकर्स का सिर कलम कर देना चाहिए।'

कंगना के इस ट्वीट के बाद ट्विटर ने कार्रवाई करते हुए उनकी रीच को घटा दिया गया था। इस पर कंगना ने कहा था कि उनका अकाउंट को रिस्ट्रिक्ट करने के लिए लिब्रू जैक डोर्सी (ट्विटर के सीईओ) के पास गिड़गिड़ाए थे।'

सुशांत सिंह राजपूत पर किए ट्वीट
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद कंगना ने  एक के बाद एक कई ट्वीट किए थे। एक ट्वीट में कंगना ने लिखा था, 'जवान और बेहतरीन प्रतिभा के लोग एक दिन उठकर खुद को मार नहीं देते हैं।'  

कंगना ने आगे लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत का मजाक बनाया गया। उसे अलग-थलग किया गया। उसे अपनी जान का खतरा था, मूवी माफिया ने उसे बैन किया, उसे हैरेस किया। उसे झूठे रेप केस में फंसाया गया।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।