लाइव टीवी

कंगना की टीम ने दिया पुलिस के समन का जवाब- 'सुशांत के केस में पूछताछ सहित किसी भी मदद के लिए तैयार'

Updated Jul 24, 2020 | 15:34 IST

Kangana Ranaut response to Police in Sushant Case: सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या के मामले में कंगना की कानूनी टीम ने पूरी तरह से मदद करने का आश्वासन दिया है और पूछताछ के लिए सहमति जताई है।

Loading ...
कंगना रनौत (फाइल फोटो)
मुख्य बातें
  • कंगना की कानूनी टीम ने मुंबई पुलिस को दिया मदद का भरोसा
  • समन का जवाब देते हुए कहा- 'किसी भी तरह की मदद के लिए हैं तैयार'
  • जल्द पुलिस को अपना बयान दर्ज करा सकती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शुक्रवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के संबंध में अपना बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई पुलिस द्वारा भेजे गए समन नोटिस का जवाब दिया है। ’क्वीन’ एक्ट्रेस ने अपने वकील के माध्यम से जवाब देते हुए कहा कि वह मामले में किसी भी तरह की मदद करने को तैयार है।

सुशांत सिंह को जून में मुंबई के बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में फांसी पर लटका पाए जाने के बाद, कंगना ने बॉलीवुड में प्रचलित भाई-भतीजावाद संस्कृति पर हमला बोला था। कंगना रनौत मौजूदा समय में अपने गृहनगर हिमाचल प्रदेश के मनाली में COVID-19 महामारी फैलने के बाद से मौजूद हैं।

27-31 जुलाई तक बयान दर्ज कराने का अनुरोध:
अपने बयान दर्ज करने के उद्देश्य से 27-31 जुलाई, 2020 तक किसी भी दिन मुंबई पुलिस के बांद्रा पुलिस स्टेशन में पेश होने के अनुरोध पर, कंगना के वकील ने कहा कि अभिनेत्री जांच में सहायता करने के लिए 'इच्छुक और उत्सुक' है। हालांकि वह COVID-19 महामारी के कारण मुंबई नहीं जाएंगीं।

कंगना के वकील का सुझाव:
वकील ने सुझाव देते हुए मुंबई पुलिस से पूछा है कि क्या उनकी ओर से एक्ट्रेस को कोई प्रश्नावली दी जा सकती है या बयान दर्ज करने के लिए मनाली में एक पुलिस अधिकारी को उसके घर भेज सकती है। यदि यह संभव नहीं हो तो कंगना की कानूनी टीम ने सुविधाजनक समय पर अपने बयानों की ऑनलाइन रिकॉर्डिंग के लिए इलेक्ट्रॉनिक माध्यम की व्यवस्था करने की पेशकश की है।

जवाब में आगे कहा गया, 'सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमय मौत से पूरा देश हिल गया है और हमें उम्मीद है कि पूरी तरह से और पारदर्शी जांच की जाएगी, ताकि उसे न्याय मिल सके।'

अभिनेता की आत्महत्या के बाद एक्ट्रेस ने उठाई थी आवाज:
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के एक दिन बाद, कंगना रनौत ने मृतक अभिनेता को लेकर दो मिनट की क्लिप शेयर की थी। वीडियो में, उन्होंने बॉलीवुड के कुछ वर्गों पर सुशांत सिंह राजपूत की प्रतिभा को स्वीकार नहीं करने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि सुशांत की ओर से पोस्ट किए गए सोशल मीडिया के कुछ पोस्टों ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह फिल्म जगत में बने रहने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।