लाइव टीवी

Karan Johar Film: 50वें बर्थडे पर करण जौहर का बड़ा ऐलान, पहली बार डायरेक्ट करेंगे एक्शन फिल्म

Updated May 25, 2022 | 17:06 IST

Karan Johar Next Film: करण जौहर ने अपने बर्थडे पर फैंस को तोहफा दिया है। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। करण जौहर पहली बार एक एक्शन फिल्म को डायरेक्ट करने जा रहे हैं।

Loading ...
Karan Johar
मुख्य बातें
  • करण जौहर 25 मई को अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • करण जौहर ने इस मौके पर अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है।
  • करण जौहर पहली बार एक्शन फिल्म डायरेक्ट करने वाले हैं।

Karan Johar next film: करण जौहर 25 मई को अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। करण का बर्थडे सेलिब्रेशन एक दिन पहले से ही शुरू हो गया है। करण ने अपने फैंस को अपने बर्थडे पर निराश नहीं किया और उन्हें गिफ्ट दिया है। करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। करण पहली बार एक एक्शन मूवी को डायरेक्ट करने जा रहे हैं।

करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है। करण जौहर ने  इस नोट में लिखा है, 'मैं 27 साल से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हूं। मैंने काफी अच्छे अनुभव को महसूस किया है। चाहे स्टोरी कहने का तरीका हो या फिर क्रिएटिव कंटेट बनाना। मैंने इन साल में कई सपनों को देखा और उन्हें पूरा भी किए हैं। एक चीज जिसके लिए मैं बहुत पेशनेट हूं वह है फिल्म मेकिंग। ये बात सच है कि मैंने कुछ समय से काफी गैप लिया है। लेकिन इस खास दिन में मैं बतौर डायरेक्टर अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा करता हूं।'

Also Read: मुसीबत में फंसी फिल्म जुग-जुग जीयो, पाक सिंगर ने करण जौहर पर लगाया गाना चुराने का आरोप    
 
ये होगी अगली फिल्म

करण जौहर आगे लिखते हैं, 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। इसके बाद अप्रैल 2023 में मैं अपनी अगली एक्शन फिल्म की शूटिंग की शुरुआत करुंगा। आपके आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है। अब मैं ये कहते हुए आपसे अलविदा कहता हूं, 'जुग-जुग जीयो।' आपको बता दें कि करण जौहर की ये पहली एक्शन फिल्म होगी। इससे पहले करण जौहर ने रोमांटिक फिल्में ही डायेक्ट की है। वहीं, इस फिल्म में  लीड एक्टर, एक्ट्रेस और स्टारकास्ट का खुलासा नहीं किया है। 

ये होगी रॉकी रानी की लव स्टोरी की स्टाकास्ट
करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानी को डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट लीड रोल में हैं।

रॉकी रानी की लव स्टोरी में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन अहम रोल में होंगी। करण जौहर ने इससे पहले साल 2019 में पीरियड फिल्म तख्त की घोषणा की थी। ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी।     
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।