लाइव टीवी

करण जौहर के कपड़े- जूतों का कलेक्शन देख उड़ जाएंगे होश, फराह खान ने शेयर किया वीडियो

Updated May 25, 2022 | 10:24 IST

Karan Johar Wardrobe: करण जौहर को बर्थडे विश करते हुए फराह खान ने खास वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो करण की क्लोजेट का है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

Loading ...
Karan Johar
मुख्य बातें
  • करण जौहर के घर में बहुत बड़ा वॉक इन क्लोजेट।
  • करण के जन्मदिन पर फराह खान ने शेयर किया खास वीडियो।
  • करण जौहर के कपड़ों और जूतों का कलेक्शन देख आप हैरान रह जाएंगे।

बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दी जिनमें कोरियोग्राफर फराह खान का नाम भी शामिल है। फराह ने करण को बर्थडे विश करते हुए एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

फराह खान ने शेयर किया वीडियो

करण को विश करते हुए फराह ने जो वीडियो शेयर किया उसमें वो करण का वॉर्डरोब दिखा रही हैं जहां उनके सैकड़ों जोड़ी कपड़े और कई जोड़ी जूते नजर आ रहे हैं। करण के कपड़ों और जूतों का कलेक्शन देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। इस वीडियो में फराह को बार बार 'ओ माय गॉड' कहते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में फराह कहती हैं, 'ओ माय गॉड! हम करण जौहर की वॉर्डरोब में हैं और देखो क्लोजेट में कौन है।' इसके बाद फराह करण से पूछती हैं कि क्या वो क्लोजेट से बाहर आना चाहेंगे? करण का वॉर्डरोब देखकर फराह भी हैरान रह जाती हैं।

Also Read: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं करण जौहर, जानें घर से लेकर कार तक के बारे में

करण भी शेयर करते रहे हैं वीडियो

मालूम हो कि खुद करण भी कई बार अपने क्लोजेट की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। उनके दोनों बच्चे यश और रूही अक्सर यहां आते हैं और करण उनकी वीडियो शेयर करते हैं। जहां उनके एक से एक महंगे और ब्रैंडेड कपड़े, बैग्स और शूज का कलेक्शन है।  बता दें कि फरवरी 2017 में सरोगेसी के जरिए करण दो जुड़वां बच्चों के पिता बने थे और उनके घर एक बेटे और एक बेटी का जन्म हुआ था। बेटे का नाम उन्होंने अपने पिता के नाम पर यश रखा जबकि बेटी का नाम उनकी मां हीरू के नाम का विपरीत यानी रूही रखा।

Also Read: करण जौहर ने तोड़ा दर्शकों का दिल! सोशल मीडिया पर किया ऐसा पोस्ट की रूठ गए सभी फैंस 

एक्टर के तौर पर शुरू किया था करियर

मालूम हो कि साल 1989 में टीवी सीरियल इंद्रधनुष से एक्टर के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाले करण कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना, माय नेम इज खान, स्टूडेंट ऑफ द ईयर और ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया। साथ ही वो जाने माने प्रोड्यूसर हैं और कई फिल्में प्रोड्यूस कर चुके हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।