लाइव टीवी

Karan Johar kids video: रूही और यश जौहर को पापा के कबर्ड में मिले शाहरुख खान, देखकर करण जौहर की छूटी हंसी

Updated Apr 04, 2020 | 14:57 IST |

Yash and Roohi Johar funny video: इन दिनों करण जौहर अपने बच्चों यश और रूही की वीडियोज शेयर कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें यश और रूही बता रहे हैं कि करण के कबर्ड में शाहरुख खान हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
yash and roohi found Shah Rukh Khan in Karan Johar cupboard
मुख्य बातें
  • करण जौहर ने शेयर किया बच्चों का वीडियो
  • यश और रूही ने बताया कि करण के कबर्ड में हैं शाहरुख खान
  • ये देख करण जौहर की हंसी छूट गई

कोरोना वायरस के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशव्यापी लॉकडाउन कर दिया है। जिसके चलते लोग अपने घरों में ही हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी लॉकडाउन को सपोर्ट करते हुए घर में क्वारेंटाइन कर रहे हैं। वे इस दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने क्वारेंटाइन की दौरान की फोटोज व वीडियोज शेयर करते रहते हैं। बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर अपनी मां हीरू जौहर और बच्चों यश-रूही के साथ वक्त बिता रहे हैं।

फिल्मों के साथ-साथ करण को उनके अलग स्टाइल के लिए भी जाना जाता है। पिछले कुछ दिनों से करण के दोनों बच्चे इसी को लेकर उनकी क्लास ले रहे हैं। हाल ही में करण ने यश और रूही का एक नया वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों करण को बताते हैं कि उनके कबर्ड में शाहरुख खान हैं। ये सुनकर करण भी चौंक जाते हैं।

ऐसे में करण दोनों का कहते हैं कि बताओ कबर्ड में शाहरुख खान कहां हैं। ऐसे में दोनों बच्चे दौड़ते हुए करण के वॉक इन क्लोजेट में जाते हैं और वहां लगे एक वॉलपेपर की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं कि ये शाहरुख खान हैं। ये सुनकर करण की भी हंसी छूट जाती है। फिर करण उन्हें बताते हैं कि ये शाहरुख नहीं हैं, तब रूही कहती है कि ये डैडा (करण जौहर) हैं। 

इसके बाद दोनों बच्चे करण के कपड़े इधर-उधर देखने लगते हैं। तब करण उन्हें मजाक में चिल्लाते हुए कहते हैं कि मेरे कबर्ड से बाहर जाओ। इस पर दोनों बच्चे करण की नकल उतारने लगते हैं। बता दें कि इससे पहले भी करण ने यश और रूही के कुछ वीडियोज शेयर किए थे। जिसमें दोनों बच्चे करण के कबर्ड में जाकर उनके शाइनी कपड़ों का मजाक उड़ाते हैं।

करण अक्सर अपने बच्चों की वीडियोज शेयर करते हैं। एक वीडियो में करण ने यश से पूछा कि तुम्हें क्या लग सकता है कि इसे कौन दूर कर सकता है। इस पर यश बेहद क्यूट तरीके से कहते हैं, 'अमिताभ बच्चन।' अमिताभ बच्चन इसे दूर कर सकते हैं। ये सुनकर करण भी चौंक जाते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।