लाइव टीवी

सामने आई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट, वर्ष 2023 में दस्तक देगी आलिया भट्ट-रणवीर सिंह की यह फिल्म 

Updated Nov 29, 2021 | 18:48 IST

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Release Date: कई दिनों से फैंस को करण जोहर द्वारा अभिनीत आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के रिलीज डेट का इंतजार था। अब जाकर करण जोहर ने इस फिल्म के रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट
मुख्य बातें
  • करण जोहर की आगामी फिल्म है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी।
  • इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह आएंगे नजर।
  • वर्ष 2023 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी यह फिल्म। 

Alia Bhatt, Ranveer Singh And Karan Johar Film Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Release Date: बॉलीवुड जगत के जाने-माने निर्माता और निर्देशक करण जोहर (Karan Johar) ने अपनी आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) के रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करके करण जोहर ने इस फिल्म के रिलीज डेट का खुलासा किया है। करण जोहर कि यह फिल्म मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें आलिया भट्ट (Alia Bhatt), रणवीर सिंह (Ranveer Singh), धर्मेंद्र देओल (Dharmendra Deol), जया बच्चन (Jaya Bachchan) और शबाना आजमी (Shabana Azmi) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फैंस को बहुत दिनों से करण जोहर की आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के रिलीज डेट का इंतजार था। ‌

इस दिन रिलीज होगी करण जोहर की फिल्म

करण जोहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें पर्दे के पीछे की क्लिप्स को दिखाया गया है। इस वीडियो में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की पूरी स्टारकास्ट को देखा जा सकता है। इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ करण जोहर ने बताया कि वह इस बात को बताते हुए काफी खुश हैं कि उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 10 फरवरी 2023 के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। ‌

करण जोहर के साथ आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने भी यह वीडियो पोस्ट किया है और इस फिल्म के रिलीज डेट का खुलासा किया है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने इस फिल्म के लिए 50 दिन की शूटिंग पूरी कर ली है। वीडियो में आलिया भट्ट को शानदार साड़ियों में देखा गया। वहीं रणवीर सिंह इस वीडियो में खूब मस्ती करते हुए नजर आए। जया बच्चन को इस वीडियो में आरती की रस्म करते हुए देखा गया जो कभी खुशी कभी गम की याद दिलाता है। दूसरी ओर, धर्मेंद्र देओल और शबाना आजमी भी फिल्म की तैयारियों में जुटे हुए नजर आए। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।