लाइव टीवी

अब बाथरूम में शरारत करते दिखे यश और रूही, पापा करण जौहर ने शेयर किया मजेदार वीडियो

Updated May 06, 2020 | 14:14 IST

Karan Johar Kids Video: करण जौहर ने एक बार फिर अपने बच्चों की वीडियो शेयर की है जिसमें वो बाथरूम में शरारत करते नजर आ रहे हैं। दोनों की क्यूटनेस देख फैंस फिदा हो गए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Karan Johar and his kids

बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर लॉकडाउन का समय अपने दोनों बच्चों यश और रूही जौहर के साथ बिता रहे हैं। वो उनके साथ मस्ती करते हैं साथ ही उनकी मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर करते रहते हैं जो उनके फैंस को बहुत पसंद आते हैं। 

अब करण जौहर ने एक बार फिर यश और रूही का वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों बाथरूम में मस्ती करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में रूही बाथटब की तरफ इशारा कर कहती हैं कि ये यूजलेस (बिना काम का) है। इसपर करण हंसते हैं और कहते हैं कि ये बेकार ही है क्योंकि मैंने कभी इसे इस्तेमाल नहीं किया। इसके बाद वो यश के पास जाते हैं और पूछते हैं कि आप क्या कर रहे हो? इसपर यश बोलते हैं कि मैं डैडा (करण जौहर) को वॉश कर रहा हूं। 

करण जौहर के बच्चों की ये क्यूटनेस फैंस को बहुत पसंद आ रही है और वो लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट कर लिखा कि उन्हें ये सीरीज (करण का अपने बच्चों की वीडियो शेयर करना) बहुत पसंद आ रही है। तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कोई प्लीज एक दिन के लिए मुझे यश दे दो।' एक यूजर ने लिखा कि मेरे बच्चे आपके बच्चों के वीडियो का इंतजार करते हैं।

मालूम हो कि लॉकडाउन के दौरान करण जौहर अक्सर दोनों की मजेदार वीडियो पोस्ट करते रहते हैं जिसमें वो अपने पापा की खिंचाई करते दिखते हैं। कभी वो करण जौहर को खराब डांसर और खराब सिंगर कहते हैं तो कभी उन्हें मोटा कहते हैं। इतना ही नहीं यश उन्हें यह कहकर बर्गर खाने से भी मना कर चुके हैं कि उनका पेट निकल रहा है। 

बता दें कि यश और रूही जौहर जुड़वां हैं जिनका जन्म फरवरी 2017 को हुआ था और करण जौहर सरोगेरी के जरिए पिता बने थे। करण ने अपने बच्चों को खास नाम दिया है। जहां यश का नाम करण के पिता के नाम पर है तो वहीं बेटी रूही का नाम करण की मां हीरू के नाम का उल्टा है। करण अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।