लाइव टीवी

करीना कपूर ने पहनी बेटे जेह के आउटफिट से मैच करती साड़ी, तैमूर ने कॉपी किया पापा सैफ अली खान का फैशन

Updated Apr 14, 2022 | 22:57 IST

Kareena Kapoor and Saif Ali Khan pink theme outfits: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में करीना कपूर का लुक देखने लायक था। इतना ही नहीं करीना कपूर के पति से लेकर दोनों बेटों तक, पूरी फैमिली पिंक एंड वाइट थीम फॉलो करती दिखी... 

Loading ...
बेटे के साथ करीना कपूर।
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हो चुकी है
  • रणबीर की बहन करीना कपूर ने शादी में लूटी पूरी लाइलाइट
  • करीना ने पति और बेटों के साथ अपनाई पिंक एंड वाइट थीम

Kareena Kapoor Family pink theme outfits: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हो चुकी है। इस शादी में रणबीर की कजिन बहन करीना कपूर पूरी लाइलाइट लूटती नजर आईं। सीधे शब्दों में कहें तो करीना कपूर का लुक शादी के दोनों फंक्शन मेहंदी (बुधवार को) और शादी (गुरुवार को) में सबपर भारी पड़ा। गुरुवार की शाम आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में करीना कपूर का लुक देखने लायक था। इतना ही नहीं करीना कपूर के पति से लेकर दोनों बेटों तक, पूरी फैमिली पिंक एंड वाइट थीम फॉलो करती दिखी। 

सैफ अली खान और करीना कपूर लगे पॉवर कपल
रणबीर कपूर की कजिन करीना कपूर और जीजा सैफ अली खान शादी में अपनी मौजूदगी से सुर्खियां बटोरते दिखे। करीना ने भाई की शादी के लिए लाइट पेस्टल कलर की साड़ी चुनी। इस लुक में करीना बला की खूबसूरत लग रही थीं। करीना कपूर ने पेस्टल कलर साड़ी के साथ फुल इंडियन मेकअप किया था। इसके साथ उन्होंने नेकलेस, झुमके, मांगटीका और साथ में स्टाइलिश बैग कैरी किया था। 

बेबो की इस खूबसूरत साड़ी को बॉलीवुड फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। करीना के साथ सैफ अली खान ने भी मैचिंग आउटफिट चुना था। उन्होंने पिंक कलर का कुर्ता और वाइट पायजामा-कोटी पहनी। बेबो और सैफ इस आउटफिट में मेड फॉर ईच-अदर नजर आ रहे थे। 

पढ़ें- दुल्हन आलिया भट्ट ने शादी में नहीं पहना लहंगा, तोड़ी ब्राइडल लुक की ये परंपराएं

जेह अली खान ने पहना पिंक कुर्ता
करीना कपूर के छोटे बेटे जेह अली खान शादी में छा गए। मामा रणबीर कपूर की शादी से जेह की एक फोटो सामने आई है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस तस्वीर को खुद करीना ने शेयर किया है। तस्वीर में करीना कपूर और नन्हे जेह को पेस्टल पिंक आउटफिट में ट्विनिंग करते देखा जा सकता है। मम्मी करीना की साड़ी से मैचिंग करता हुआ जेह ने कुर्ता-पायजामा पहना है। 


तैमूर के वीडियोज हुए वायरल
करीना कपूर और सैफ अली खान के पांच साल के बेटे तैमूर भी शादी में पहुंचे। तैमूर अपनी नैनी और पापा सैफ के साथ आए। तैमूर और जेह मेहंदी में शामिल नहीं हुए थे लेकिन शादी में दोनों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। करीना और सैफ की तरह दोनों बेटों ने भी पिंक एंड वाइट कलर के कपड़े पहने थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।