लाइव टीवी

EID पर करीना कपूर ने फैंस को दी परफेक्ट फैमिली फोटो की ईदी, तैमूर को रोता देख परेशान हुए फैंस

Updated May 03, 2022 | 20:48 IST

Kareena Kapoor Khan family photo EID: करीना कपूर ने ईद के मौके पर फैंस को खास ईदी दी है। करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर फैमिली फोटो शेयर की है। देखिए करीना कपूर की फोटोज...

Loading ...
Kareena Kapoor
मुख्य बातें
  • करीना कपूर ने ईद पर फैंस को खास ईदी दी है।
  • करीना ने सोशल मीडिया पर फैमिली फोटो शेयर की है।
  • फोटो में तैमूर अली खान रोते हुए नजर आ रहे हैं।

Kareena Kapoor Eid celebration photo: ईद के मौके पर सोशल मीडिया पर हर कोई एक दूसरे को मुबारकबाद दे रहा है। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने ईद सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। करीना कपूर ने भी त्योहार के खास मौके पर अपने फैंस को एक खास ईदी दी है।

करीना कपूर ने ईद का त्योहार अपने परिवारवालों के साथ मनाया। इस मौके पर करीना कपूर की ननद सोहा अली खान और उनके पति कुणाल खेमू भी सैफ के घर पहुंचे। वहीं, सैफ की छोटी बहन सबा पटौदी भी ईद सेलिब्रेशन में शामिल हुईं। इस खास मौके पर करीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो शेयर की है। इसमें सैफ, सोहा, कुणाल खेमू, सबा आजाद,इनाया, छोटे नवाब जेह और तैमूर नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ करीना ने कैप्शन में लिखा, 'उस परिवार की तरफ से ईद मुबारक, जो परफेक्ट पिक्चर लेने की कोशिश करता है पर ले नहीं पाता है।'

Also Read: आमिर खान और करीना कपूर खान ने लिया ऐसा अजीबोगरीब चैलेंज, वीडियो देख लोगों ने कहा- बूढ़ा-बूढ़ी

फोटो में रो रहे तैमूर
करीना कपूर के आउटफिट की बात करें तो सैफ और उन्होंने व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दोनों बच्चे तैमूर ने ब्लैक कलर का कुर्ता पहना है। वहीं, जेह भी व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। सोहा अली खान की फैमिली की बात करें तो कुणाल खेमू और सोहा अली खान ने क्रीम कलर के कपड़े पहने हुए हैं। फोटो में तैमूर अली खान रोते हुए नजर आ रहे हैं। करीना के फैंस उनकी इस फोटो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स तैमूर के रोने का कारण पूछ रहे हैं। 

लाल सिंह चड्ढा में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर अब फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। फिल्म में करीना कपूर के अपोजिट आमिर खान लीड रोल में होंगे। ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी। 

करीना कपूर इसके अलावा जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू कर सकती हैं। आपको बता दें कि करीना और आमिर साल 2009 में फिल्म थ्री इडियट्स और साल 2012 में तलाश फिल्म में साथ नजर आए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।