लाइव टीवी

नेपोटिज्म पर करीना ने तोड़ी चुप्पी, तैमूर के कर‍ियर को लेकर कही बड़ी बात

Updated Sep 05, 2020 | 14:32 IST

बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर छिड़ी बहस के बीच करीना कपूर खान ने चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने बेटे तैमूर के करियर को लेकर बड़ी बात कही।

Loading ...
Kareena Kapoor with Son Taimur Ali Khan
मुख्य बातें
  • करीना कपूर खान ने नेपोटिज्म पर तोड़ी चुप्पी
  • करीना ने बेटे तैमूर के करियर को लेकर कही बड़ी बात
  • एक्ट्रेस ने कहा कि तैमूर अपना रास्ता खुद बनाएंगे

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में नेपोटिज्म व इनसाइडर- आउटसाइडर को लेकर बहस छिड़ी हुई है। एंटरटेनमेंट जगत इसे लेकर दो हिस्सों में बंट गया है जहां अब तक कई सेलेब्स नेपोटिज्म से जुड़े किस्सों का खुलासा कर चुके हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ का कहना है इंडस्ट्री से ना होते हुए भी उन्हें स्वीकार किया गया।

नेपोटिज्म के मुद्दे पर बात करते हुए करीना कपूर खान ने कहा कि लाइफ में हर इंसान को वहीं मिलता है जो वो डिजर्व करता है। खबर के मुताबिक करीना ने कहा कि जिसकी किस्मत में जो होता है उसे वहीं मिलता है। 

तैमूर पर कही ये बड़ी बात

करीना ने अपने बेटे तैमूर के बारे में बात करते हुए कहा, 'सिर्फ इसलिए कि तैमूर इस देश का ऐसा बच्चा है जिसकी सबसे ज्यादा फोटो खींची गई है, इसका मतलब यह नहीं है कि वह इस देश का सबसे बड़ा स्टार बनेगा।' करीना ने कहा कि वो चाहती हैं कि उनका बेटा आत्मनिर्भर बने और खुद पर विश्वास रखे। उन्होंने कहा कि तैमूर जो चाहते हैं वो बन सकते हैं। 

करीना ने आगे इस बारे में बात करते हुए कहा कि सिर्फ इसलिए कि उसके पेरेंट्स सफल हैं, वो भी सफल होगा। करीना ने कहा कि जब तैमूर चाहेंगे तभी उनका सफर शुरू होगा और वो अपना रास्ता खुद बनाएंगे। करीना ने कहा कि पेरेंट्स के तौर पर वो किसी भी तरह तैमूर की मदद नहीं करेंगे।

दूसरी बार बनने वाली हैं मां

मालूम हो कि करीना कपूर खान जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने और सैफ ने फैंस को यह खुशखबरी दी थी। दोनों ने 16 अक्टूबर 2012 को मुंबई के बांद्र में एक प्राइवेट सेरेमनी के दौरान शादी की थी। इसके बाद दिसंबर 2016 को उनके बेटे तैमूर को जन्म दिया। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना एक्टर आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। इसके अलावा वो फिल्म तख्त में भी काम करती दिखेंगी जिसमें उनके अलावा आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर होंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।