लाइव टीवी

स्वेटशर्ट पर अमेरिका का झंडा और हाथ में तिरंगा लिए दिखे Taimur, मम्मी Kareena के साथ चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना

Updated Nov 08, 2019 | 16:59 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kareena Kapoor Khan and Taimur Viral Photos: हाल ही में तैमूर अपनी मम्मी करीना कपूर खान के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। यहां वे तिरंगा पकड़े हुए दिख रहे थे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Kareena Kapoor Khan, Taimur Ali Khan
मुख्य बातें
  • करीना कपूर खान के साथ एयरपोर्ट पर दिखे तैमूर
  • हाथ में तिरंगा लिए तैमूर बेहद क्यूट लग रहे थे
  • करीना फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ गई हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान फेवरेट स्टार किड्स में से एक हैं। जैसे ही तैमूर बाहर निकलते हैं, मीडिया के सारे कैमरे उन्हीं पर होते हैं। तैमूर भी कैमरे देखकर घबराते नहीं हैं, बल्कि अब वे इनके साथ काफी फ्रेंडली हो गए हैं। आए दिन तैमूर की फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इतनी सी उम्र में ही तैमूर ने अपने कई फैंस बना लिए हैं। हाल ही में तैमूर अपने मम्मी करीना के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए।

दरअसल करीना जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग करने वाली हैं। इसमें वे एक बार फिर आमिर खान के अपोजिट नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में होनी है। फिल्म के पहले शैड्यूल की शूटिंग के लिए करीना तैमूर के साथ चंडीगढ़ गई हैं और इससे पहले वे एयरपोर्ट पर नजर आईं। यहां तैमूर काफी अच्छे मूड में लग रहे थे। उन्होंने एक नेवी स्वेटशर्ट और पैंट्स पहनी हुई थी। तैमूर की स्वेटशर्ट पर जहां अमेरिका का झंडा बना हुआ था, वहीं वे हाथ में भारत का तिरंगा लिए चल रहे थे। तैमूर यहां बेहद क्यूट लग रहे थे।

करीना की अगर बात करें तो वे डार्क ब्लू डेनिम्स के साथ शर्ट में नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को डेनिम जैकेट से लेयर किया। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक सनग्लासेज से एक्सेसराइज किया था। उनका ये स्टाइल काफी कूल लग रहा था।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो करीना और आमिर की लाल सिंह चड्ढा अगले साल दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा करीना, अक्षय कुमार के साथ फिल्म गुड न्यूज में भी नजर आएंगी। इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी हैं। ये फिल्म 27 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। करीना ने इरफान खान की अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग भी पूरी कर ली है। इनके बाद करीना के पास करण जौहर की पीरियड फिल्म तख्त है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।