लाइव टीवी

करीना कपूर खान ने Taimur के साथ शेयर की Mother's day पर फोटो, बताया टिम के साथ कैसा होता है हर दिन

Updated May 10, 2020 | 12:04 IST |

Kareena Kapoor Khan with Taimur on Mother's day: हाल ही में करीना कपूर खान ने तैमूर अली खान के साथ फोटो शेयर कर मदर्स डे की बधाई दी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Kareena Kapoor Khan with Taimur on Mother's day
मुख्य बातें
  • करीना कपूर खान ने मदर्स डे पर किया विश
  • तैमूर के साथ शेयर की फोटो
  • फोटो में तैमूर बेहद क्यूट लग रहे हैं

मदर्स डे पर बॉलीवुड सेलेब्स भी फोटोज और वीडियोज शेयर कर विश कर रहे हैं। इस दौरान बॉलीवुड की सबसे चार्मिंग मॉम करीना कपूर खान ने भी खास अंदाज में मदर्स डे विश किया। उन्होंने तैमूर के साथ एक क्यूट फोटो शेयर की है। तैमूर बॉलीवुड के फेवरेट स्टार किड्स में से एक हैं। उनके फोटोज और वीडियोज आते ही वायरल हो जाते हैं। इन दिनों लॉकडाउन में करीना तैमूर की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

हाल ही में करीना ने तैमूर के साथ एक नई तस्वीर शेयर की। इसमें करीना जहां जीभ निकाले नजर आ रही हैं, वहीं तैमूर भी पास में लेटे हुए क्यूट पोज दे रहे हैं। करीना यहां बिना मेकअप की भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं तैमूर की क्यूटनेस देखने लायक है। इसी के साथ उन्होंने मदर्स डे विश कियाा। 

अपनी इस फोटो के बारे में बताते हुए करीना ने लिखा कि ये फोटो मदर्स डे और टिम के साथ बाकी सारे दिन के बारे में अच्छी तरह बताती है। फैंस को ये फोटो बहुत पसंद आ रही है। फैंस के साथ-साथ सोनम कपूर और रिया कपूर ने भी फोटो पर कमेंट किया है।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो मार्च में ही करीना की फिल्म अंग्रेजी मीडियम रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने पहली बार दिग्गज एक्टर इरफान खान के साथ काम किया था। ये इरफान की आखिरी फिल्म थी। इसके अलावा करीना फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली है। इसमें एक बार फिर उनकी जोड़ी आमिर खान के साथ बनेगी। ये फिल्म पहले इसी साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब खबर है कि इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।