लाइव टीवी

Kareena ने शेयर की Taimoor की एक और दिलचस्प तस्वीर, अर्जुन कपूर ने कैमरे में कैद किया छोटे नवाब का ये अंदाज

Updated Nov 19, 2020 | 18:14 IST

करीना कपूर खान ने छोटे नवाब तैमूर के एक और दिलचस्प फोटो शेयर की है जिसमें वह फ्रेंच फ्राइस खाते हुए दिलचस्प अंदाज में नजर आ रहे हैं।

Loading ...
करीना कपूर खान
मुख्य बातें
  • अर्जुन कपूर ने क्लिक की तैमूर की दिलचस्प तस्वीर
  • करीना कपूर खान ने शेयर छोटे नवाब का दिलचस्प अंदाज
  • धर्मशाला में परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं तैमूर

मुंबई: जल्द दूसरी बार मां बनने जा रहीं करीना कपूर खान मौजूदा समय में धर्मशाला में हैं जहां सैफ अली खान अपनी आगामी परियोजना 'भूत पुलिस' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यहां बीते दिन कपल ने खूबसूरत हिल स्टेशन के बीच दिवाली मनाई और इस बीच एक बार फिर उनका बेटा तैमूर सोशल मीडिया के ट्रेंड पर आ गया।।

धर्मशाला की सड़क पर फैंस के लिए 'नो फोटो' चिल्लाने वाले छोटे तैमूर का वीडियो इंटरनेट पर बीते कुछ दिन से वायरल हो रहा है, जबकि हाल ही में बेबो ने सभी फैंस को उनके पसंदीदा तैमूर की एक ताजा झलक दिखाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है।

इंस्टाग्राम पर इस बारे में बात करते हुए बेबो ने सैफ के सह-अभिनेता अर्जुन कपूर की ओर से क्लिक की गई फ्रेंच फ्राइज़ खाते हुए तैमूर की तस्वीर शेयर की। बेबो ने इस तस्वीर को कैप्शन दिया 'फ्रेंच फ्राइज़ एनी? PS: थैंक्यू @arjunkapoor हमारे आधिकारिक फोटोग्राफर होने के लिए।'

करीना और तैमूर जहां सैफ की 'भूत पुलिस' के सेट पर शानदार हिल स्टेशन पर घूमते हुए समय बिता रहे हैं, वहीं बेबो साथ में यह बी सुनिश्चित कर रही हैं कि उनके फैंस को भी उनकी हर मस्ती की झलक मिलती रहे। इस बीच, करीना ने चचेरे भाई आरा जैन की गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया के लिए भी एक सुंदर बर्थडे विश शेयर की थी।

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना जल्द आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपने हिस्से की शूटिंग खत्म कर ली है। इसके अलावा बेबो करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी अहम भूमिका निभाती नजर आ सकती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।